Noida News: नोएडा में ऑन डिमांड जनरेटर के पार्ट्स को चोरी करने वाले गैंग का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। चोरों की गैंग जनरेटर के पार्ट्स को चुराया करती थी। पुलिस ने इनके पास से 30 लाख के चोरी के सामान बरामद किए हैं। चोरी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नोएडा की थाना सेक्टर - 39 और सेक्टर -126 पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य दिल्ली एनसीआर में जनरेटर के महंगे पार्ट्स को चोरी करके बेचा करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तकरीबन 30 लाख की कीमत के जनरेटर के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस पकड़े गए सातों आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।
