Noida News: नोएडा की थाना सेक्टर - 39 पुलिस ने 2 शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह लोग बैंक कर्मचारी बनकर लोगों को फोन करते थे और उनको अकांउट बंद होने की बात कहते थे। उसके बाद उनसे ठगी करने के बाद ठगी की रकम फर्जी खातों में ट्रांसफर कर लिया करते थे। पुलिस ने इनके पास से चार आधार कार्ड, तीन एटीएम के कार्ड, एक पैन कार्ड और चार मोबाइल फोन के अलावा लगभग 10 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।
बता दें कि, नोएडा की थाना सेक्टर -39 पुलिस ने योगेश और राजेश नाम के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों ही संभल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों को सेक्टर - 45 स्थित एक बैंक के सामने से गिरफ्तार किया।
