नोएडा

Noida Crime: लूट के कई मामलों में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपी ने एयरफोर्स जवान के बेटे को लहूलुहान कर की थी लूट

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2022, 03:19 PM IST

Noida Police Action: नोएडा पुलिस ने एक लूट के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी शख्स को दबोच लिया है। आरोपी बदमाश के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस एक लूट के मामले की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच गई। आरोपी के फरार चल रहे एक साथी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

Image

नोएडा पुलिस ने लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने की कार्रवाई
  • एयरफोर्स के जवान के बेटे से मारपीट कर की थी लूट
  • पकड़े गए बदमाशों में एक नाबालिग, फरार तीसरे साथी की पुलिस को तलाश

Noida News: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर -39 की पुलिस ने एयरफोर्स में कार्यरत जवान के बेटे के साथ मारपीट कर लूट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश के सहयोगी एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों का तीसरा साथी अभी फरार चल रहा है। उसकी तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

बता दें कि, 11 दिसंबर को सेक्टर-92 में रहने वाले आदर्श तंवर ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि, वह महामाया फ्लाई ओवर के पास से निकल रहे थे। उसी समय दो युवक आए और उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनके सिर पर ईंट से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद बदमाश उनका पर्स और मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए थे।

पूछताछ में लिया तीसरे साथी का नाम

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित आदर्श के लूटे गए पर्स में एयर फोर्स की कैंटीन का कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम सहित अन्य अहम दस्तावेज थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आसिफ और उसके एक नाबालिग सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि उनके साथ वारदात में प्रदीप नाम का शख्स भी शामिल था। वह घटना के बाद से फरार है।

इन जगहों पर करते थे लूट

बता दें कि, पुलिस फरार चल रहे तीसरे साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी से मोबाइल फोन बरामद किया है। इन बदमाशों ने एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में पता चला है कि पकड़े गए आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी महामाया फ्लाई ओवर से लेकर दलित प्रेरणा स्थल के बीच लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़ा गया आसिफ नोएडा की सेक्टर -16 स्थित एक झुग्गी बस्ती में रहता था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article