नोएडा

Noida New Year 2023: बेफिक्र होकर करिए न्यू ईयर सेलिब्रेट, सुरक्षा को लेकर नोएडा पुलिस का प्लान तैयार

Noida Police: नोएडा पुलिस शहर में नए साल पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम कर रही है। पार्टी करने वालों को पुलिस की गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके लिए शहर के शॉपिंग मॉल, बार और रेस्तरां संचालकों के साथ नोएडा पुलिस ने बैठक भी की थी। लोगों को नशे में गाड़ी न चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

Image

नोएडा में न्यू ईयर पर सुरक्षा को लेकर रहेंगे व्यापक इंतजाम

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा पुलिस ने शॉपिंग मॉल, बार और रेस्तरां के संचालकों के साथ बैठक की
  • नशे में गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई
  • पार्टी के लिए प्रशासन की गाइडलाइन का करना होगा पालन

Noida News: गौतमबुद्धनगर पुलिस ने नए साल पर शहर में सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। बीते दिनों पुलिस ने शॉपिंग मॉल, बार और रेस्तरां के संचालकों के साथ बैठक की थी। बता दें कि, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने नोएडा के सबसे बड़े शॉपिंग हब सेक्टर -18 में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। पुलिस ने बताया है कि, शॉपिंग मॉल में पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। शराब पीने वालों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी रहेगी। कुछ टैक्सियां भी मॉल के बाहर तैनात की जाएंगी।

नोएडा के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर के अनुसार, नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच भी की जाएगी। सबसे बड़ी बात की पुलिस पार्टी करने वाले लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने में मदद करेगी। पुलिसकर्मी नशे में गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

सेक्टर-18 पर रहेगी विशेष नजर

पुलिस के अनुसार, सेक्टर -18 के कई शॉपिग मॉल में दो दर्जन से अधिक पंजीकृत बार हैं। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच बार संचालकों को शराब परोसने को लेकर सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। इसके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नोएडा के पुलिस उपायुक्त हरीश चंदर के अनुसार, मॉल, बार और रेस्तरां की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज और मौजूदा लाइट के प्रबंध का जायजा लिया गया है। जिन स्थानों पर लाइट नहीं लगी है वहां प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

मॉल के आस-पास ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी दुरुस्त

पुलिस ने समीक्षा बैठक में मॉल और बार संचालकों से सुझाव भी लिए, क्योंकि बिना किसी परेशानी के नए साल के आयोजनों को सफल बनाने के लिए उनका सहयोग आवश्यक है। पुलिस के अनुमान के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या और 1 जनवरी को लगभग 2,00,000 लोगों के विभिन्न मॉल और रेस्तरां में आने की संभावना है। पुलिस ने बताया है कि, मॉल और रेस्टोरेंट के पास एंबुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। मॉल के आस – पास सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए क्रेन के साथ-साथ गश्ती वाहनों को तैनात किया जाएगा।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article