Noida News: नोएडा प्राधिकरण की ओर से इंटीग्रेटड सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत नोएडा के चौराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाने का काम हो रहा हैं। अब तक शहर में 76 स्थानों पर इन बॉक्स को लगाया गया है। इस बॉक्स में एक हेल्प बटन दिया गया है। जिसको दबाकर आप सीधे कमांड कंट्रोल रूम से जुड़ सकेंगे।
नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम राजेश कुमार के अनुसार, शहर में इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाने का काम हो रहा है। बटन दबाते ही कमांड कंट्रोल रूम में लगा इमरजेंसी सेक्शन स्टार्ट हो जाएगा और आप सीधे जुड़ सकेंगे। वहां बैठा कंट्रोलर आपको देख भी सकता है और आपसे बातचीत भी कर सकता है। कंट्रोल रूम से आपकी परेशानी पूछी जाएगी। जीपीएस सिस्टम से लोकेशन ट्रेस करने के बाद उसी जगह पर पेट्रोलिंग पुलिस वाहन या एम्बुलेंस भेज दी जाएगी। यह सेवा 24 घंटे काम किया करेगी।
