नोएडा

Noida News: अब गूगल पर मिलेगा सरकारी राशन की दुकानों का हर अपडेट, जानिए सरकार का प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 10:37 PM IST

Gautam Budh Nagar Administration: गौतमबुद्धनगर के लोगों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। अब सरकारी राशन की दुकानों की पूरी जानकारी गूगल मैप के जरिए मिल सकेगी। दुकाने खुलने के समय से लेकर राशन वितरण होने के समय तक की जानकारी मिल सकेगी। एक महीने के अंदर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। गौतमबुद्धनगर में 367 सरकारी राशन की दुकानें हैं।

Image

गौतमबुद्धनगर की सरकारी राशन की दुकानें एक महीने के अंदर होंगी गूगल मैप पर (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल मैप के जरिए खाद्यान्न से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी
  • सरकारी राशन की दुकानें कब खुलेंगी इसकी भी मिल जाएगी जानकारी
  • गौतमबुद्धनगर ऐसा करने वाला यूपी का पहला जिला होगा


Gautam Budh Nagar News: गौतमबुद्धनगर के 367 सरकारी राशन की दुकानों पर अब जाकर नहीं पूछना पड़ेगा कि कब राशन कब मिलेगा या कब दुकान खुलेगी। बल्कि गूगल मैप पर जाकर अपने आसपास की सरकारी राशन की दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता, दुकान खुलने-बंद होने के समय आदि की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल लोकेशन मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है। ई-पास मशीन से कनेक्टिविटी देकर ये सुविधा एक महीने में शुरू करा दी जाएगी। इस तरह की सुविधा देने वाला गौतमबुद्धनगर यूपी का पहला जिला होगा।

बता दें कि, जिस तरह आप अपने मोबाइल फोन पर गूगल मैप के जरिए नजदीक के अस्पताल, रेस्टोरेंट या दूसरी सेवाओं का पता लगाते रहते हैं। उसी तरह से अब गौतमबुद्धनगर की 367 सरकारी राशन की दुकानों को भी ऑनलाइन मैप पर सर्च कर सकेंगे। लोकेशन के अनुसार ही नजदीक की सरकारी राशन की दुकान की सारी जानकारी 24 घंटे मिला करेगी।

ई-पास मशीन से फीडिंग का चल रहा काम

राशन वितरण के दौरान कोटेदार की ई-पास मशीन के चालू होने के साथ ही ऑनलाइन जानकारी अपडेट हो जाएगी। इससे दुकान पर राशन वितरण होने का पता चल जाएगा। शहरी क्षेत्र की 124 और देहात क्षेत्र की 243 दुकानों की लोकेशन समेत जानकारी ऑनलाइन करने का काम तेजी से चल रहा है। इनमें दुकानों की लोकेशन के लिए अधिकारी-कर्मचारी मौके पर जाकर मशीन से फीडिंग का काम कर रहे हैं। यह काम एक महीने में पूरा होने के आसार हैं। अब कार्डधारक को राशन लेने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा।

प्रदेश के किसी भी हिस्से का कार्ड धारक ले सकेगा राशन

मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक महीने की छह से चार तारीख तक राशन बांटा जाता है, लेकिन राशन डीलर कब दुकान खोलगा कब नहीं इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके चलते लोग राशन की दुकानों पर हर रोज चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होने वाला, केवल गूगल मैप पर जाकर ही राशन वितरण की सारी जानकारी जुटाई जा सकेगी। जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा के अनुसार, एक माह में जनपद की सभी दुकानों की जानकारी गूगल मैप के जरिए मिल सकेगी। जिससे लोकेशन, दुकान के खुली और बंद होने, राशन वितरण समेत कई जानकारियां मिलेंगी। प्रदेश के किसी भी हिस्से का कार्ड धारक अपने नजदीक की सरकारी राशन की दुकान से राशन ले सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article