नोएडा

Noida Crime: कॉलेज में सीनियर को नहीं बोला 'सर' तो तोड़ डाली जूनियर की हड्डी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 01:22 PM IST

Noida Police: नोएडा के सेक्टर-58 स्थित एक बड़े कॉलेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। यहां पर एक जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा गया। उसके कंधे की हड्डी टूट गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि, सीनियर छात्रों के एक गुट ने रैगिंग के दौरान ‘सर’ न बोलने पर जूनियर छात्र से मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Image

नोएडा में कॉलेज के सीनियर ने मामूली बात पर तोड़ दी जूनियर के कंधे की हड्डी

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा के सेक्टर-58 थाना इलाके के एक कॉलेज का मामला
  • जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में भर्ती
  • कॉलेज प्रबंधन ने चार छात्रों को किया सस्पेंड

Noida News: नोएडा के सेक्टर-58 थाना इलाके में एक बड़े कॉलेज में रैगिंग का एक प्रकरण सामने आया है। जिसमें जूनियर छात्र को सीनियर छात्रों ने इस कदर बेरहमी से पीटा कि, वह अस्पताल में भर्ती हो गया। कॉलेज में एक जूनियर छात्र की उसके सीनियर छात्रों ने रैगिंग की थी। जूनियर छात्र के कंधे की हड्डी टूट गई है। बताया जा रहा है कि, उसका जुर्म बस इतना था कि उसने सीनियर छात्रों को ‘सर’ नहीं बोला था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि, पीड़ित छात्र बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। पीड़ित छात्र और उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कॉलेज प्रशासन ने चार आरोपी छात्रों को निलंबित करते हुए हॉस्टल से भी निकाल दिया है।

ये था पूरा मामला

बता दें कि, पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र ने बताया है कि, वह छात्रावास में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसके रूममेट के पास सीनियर छात्रों का फोन आया। सीनियर ने दोनों को एक कमरे में बुलाया। आरोप है वहां पर मौजूद सभी चार सीनियर छात्र शराब के नशे में थे। पीड़ित छात्र के अनुसार, सीनियर छात्रों ने उसे ‘सर’ न बोलने पर बेरहमी से पीटा। उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि, वह बेहोश हो गया था। सूचना पर पहुंचे परिजन छात्र को अस्पताल लेकर गए। एक्सरे जांच में पता चला कि, कंधे की हड्डी टूट गई है।

पुलिस को आरोपियों की तलाश

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी के अनुसार, पुलिस को जांच में पता चला की जूनियर छात्र के साथ थर्ड ईयर के सीनियर छात्रों ने मारपीट की है। छात्र को इस कदर पीटा गया कि, उसका कंधा ही टूट गया है। इस मामले में थाना सेक्टर-58 नोएडा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा चारों लड़को को निलंबित कर दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। पुलिस ने बताया है कि, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article