नोएडा

Noida New Year News: नोएडा में न्यू ईयर पर करनी है पार्टी तो जान लें नई गाइडलाइन, शराब पार्टी को लेकर ये हैं आदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 01:52 PM IST

Noida Police: नोएडा में नए साल के जश्न की तैयारियां जारी हैं। शराब पार्टी करने वालों के लिए गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। बिहार में हुए जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में है। गौतमबद्धनगर में संदिग्ध जगहों से शराब बेचने और खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी की गई है।

Image

नोएडा में नए साल पर शराब पार्टी को लेकर प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • संदिग्ध जगहों से शराब खरीदने या पीने को लेकर गाइडलाइन
  • बिहार में हुए जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन सतर्क
  • अवैध शराब बनाने और खरीदने वालों पर होगी कार्रवाई

Noida News: नया साल आने में अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। नए साल के मौके पर नोएडा में खूब सेलिब्रेशन होगा और पार्टी होगी। अगर आप नोएडा में रहते हैं और नोएडा में ही नए साल की पार्टी करने वाले हैं तो आपको कुछ नियम जान लेना जरूरी है। इन नियमों की अनदेखी से बाद में दिक्कत होगी और आपका मजा आप के लिए ही सजा बन जाएगा। नोएडा प्रशासन ने संदिग्ध जगहों से शराब खरीदने या पीने को लेकर एक एडवाइजरी जारी कर दी है। बिहार और अन्य राज्यों में जहरीली शराब कांड को देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

बता दें कि, जिला आबकारी अधिकारी आरबी सिंह के अनुसार, लोगों को अवैध दुकानदारों से शराब नहीं खरीदने की एडवाइजरी जारी की गई है। इस तरह की शराब में मेथिल एल्कोहल पाया जाता है। जो कि सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस तरह की शराब पीने से लोगों की आंख खराब हो सकती है। कई बार तो शराब पीने वाले की मौत भी हो जाती है। जिला प्रशासन इसके खिलाफ एक अभियान चला रहा है। इसके तहत अवैध शराब बनाने वालों और उसे खरीदने वालों को पकड़ा जा रहा है।

आबकारी विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मिली जानकारी के अनुसार, अगर आप किसी को कहीं संदिग्ध रूप से शराब बेचते हुए या खरीदते हुए देखते हैं तो आप इसके बारे में पुलिस को भी जानकारी दे सकते हैं। नोएडा आबकारी विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। बता दें कि, आबकारी कानून 2010 के अनुसार, जहरीली शराब बनाने या बेचने वाले को आजीवान कारावास या फांसी तक की भी सजा हो सकती है। इसके अलावा, 10 लाख रुपये तक का जुर्माना भी हो सकता है।

सभी बॉर्डर पर टीम अलर्ट

जानकारी के लिए बता दें कि, नोएडा के सभी बॉर्डर पर आबकारी विभाग की टीम भी लगा दी गई है, ताकि जहरीली शराब को शहर में आने से रोका जा सके। ऐसी ही एक चेकिंग में बीते दिनों एक कार से शराब की 192 बोतलें पाई गई थीं। यह शराब हरियाणा से लाने का काम हो रहा था और इसे अमरोहा ले जाया जा रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने धारा 60, 63 और 70 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article