नोएडा

Noida Metro: नोएडा के इन दो प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के बीच बनेगा स्काईवॉक, इतने महीनों में हो जाएगा तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 06:12 PM IST

Noida Authority Plan: नोएडा प्राधिकरण की ओर से स्काईवॉक बनाने की योजाना चल रही है। यह स्काईवॉक सेक्टर-52 और सेक्टर-51 के मेट्रो स्टेशन के बीच बनेगा। इसको लेकर एजेंसी का चयन कर लिया गया है। इसको बनाने में लगभग 25 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसकी लंबाई 480 मीटर के लगभग होगी। इसके बन जाने से लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

Image

नोएडा प्राधिकरण की ओर से सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच बनाया जाएगा स्काईवॉक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • स्काईवॉक बनाने के लिए प्राधिकरण ने किया एंजेसी का चयन
  • सेक्टर-52 और सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच बनेगा स्काईवॉक
  • स्काईवॉक के निर्माण से लाखों यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने ब्लू लाइन के सेक्टर- 52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन के बीच स्काईवॉक प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। दोनों स्टेशनों के बीच स्काईवॉक बन जाने के बाद यहां से गुजरने वाले लाखों यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। इस स्काईवॉक को बनाने के लिए प्राधिकरण ने एजेंसी का भी चयन कर लिया है। यह एजेंसी स्काईवॉक और स्वचलित रैंप (ट्रैवलेटर) के लिए, कंक्रीट और लोहे का स्ट्रक्चर तैयार करने का काम करेगी। आगे ट्रैवलेटर, एयर कंडीशन और बिजली से जुड़े काम दूसरी एजेंसी को दिया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दोनों मेट्रो लाइन के बीच नोएडा अथॉरिटी एयर कंडीशनर स्काईवॉक बनाने का काम कर रही है। स्काईवॉक बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसमें सिविल के काम में करीब 11 करोड़ रुपए और विद्युत यांत्रिक के काम में 14 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस स्काईवॉक की लंबाई लगभग 480 मीटर होगी। इस पर लगने वाले ट्रैवलेटर की स्पीड 5 मीटर प्रति सेकंड तक रहेगी। यह स्काईवॉक पूरी तरह वाटरप्रूफ बनाया जाएगा।

एयरपोर्ट की तरह स्वचालित होगा ट्रेवलेटर

मेट्रो स्टेशन के यात्रियों को स्टेशन बदलने के लिए ई-रिक्शा या पैदल नहीं जाना होगा। दो मेट्रो स्टेशनों के बीच स्काईवॉक बनने के बाद आसानी से लोग अपने स्टेशन तक आवागमन कर सकेंगे। यह स्काईवॉक नोएडा का सबसे अत्याधुनिक सुविधाओं वाला होगा। इस पर एयरपोर्ट की तरह स्वचालित रैंप (ट्रेवलेटर) भी लगाने का काम होगा। इसके बन जाने के बाद यात्रियों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। यात्रियों को सेक्टर-52 और एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो में आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

पैदल पथ के ऊपर बनेगा स्काईवॉक

जानकारी के लिए बता दें कि, नोएडा अथॉरिटी ने प्रोजेक्ट की डीपीआर नए सिरे से तैयार करवाकर टेंडर जारी किया था। स्काईवॉक बनाने में लगभग 5 महीने का वक्त लगेगा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए यह प्रोजेक्ट खुद प्राधिकरण ने पूरा करवाने का फैसला किया है। इसकी मंजूरी भी बोर्ड से अथॉरिटी पहले ही ले चुकी है। मेट्रो की तरफ से जो पैदल पथ पहले बनाया गया है उसी के ऊपर स्काईवॉक बनाने का काम होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article