नोएडा

Noida Metro: नोएडा मेट्रो ही नहीं देश के कई शहरों में 50 रुपए ही है कार्ड का मिनिमम बैलेंस, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 01:03 PM IST

NMRC News: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से यात्रियों के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। इस नियम के तहत मेट्रो के स्मार्ट कार्ड टैरिफ में 50 रुपए न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। ऐसा नहीं होने पर मेट्रो में एंट्री नहीं मिल सकेगी। नोएडा मेट्रो में यह नियम 16 जनवरी से लागू कर दिया जाएगा।

Image

नोएडा मेट्रो में सफर करने के लिए स्मार्ट कार्ड टैरिफ में रखना होगा मिनिमम 50 रुपए बैलेंस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • स्मार्ट कार्ड टैरिफ में रखना होगा मिनिमम 50 रुपए बैलेंस
  • कार्ड में निर्धारित बैलेंस न होने पर नहीं मिलेगी मेट्रो में एंट्री
  • 16 जनवरी से लागू हो जाएगा नया नियम


Noida News: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने अपने स्मार्ट कार्ड टैरिफ के न्यूनतम बैलेंस में वृद्धि कर दिया है। अब कार्ड में मिनिमम बैलेंस 50 रुपए रखना अनिवार्य हो गया है। यदि इतना बैलेंस कार्ड में नहीं होगा तो आप स्टेशन से मेट्रो पकड़ने के लिए एंट्री नहीं कर पाएंगे। एनएमआरसी का यह नया नियम 16 जनवरी 2023 से लागू कर दिया जाएगा।बता दें कि, एनएमआरसी की प्रवक्ता निशा वधावन के अनुसार यह निर्णय एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी की ओर से लिया गया है। इस निर्णय से यात्रियों को होने वाली दिक्कतों से निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया है कि पहले स्मार्ट कार्ड के लिए मिनिमम 10 रुपए का बैलेंस रखना अनिवार्य किया गया था। लेकिन अब इसे बढ़ाकर न्यूनतम 50 रुपए तक कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि, मेट्रो प्रशासन ने यह कदम यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया है। इतना ही नहीं भारत में चल रही अधिकांश मेट्रो ट्रेनों में मिनिमम बैलेंस 50 रुपए का ही रखा गया है।

इन शहरों में मेट्रो कार्ड का मिनिमम बैलेंस जानें

बेंगलुरु में भी मेट्रो कार्ड का मिनिमम बैलेंस अमाउंट 50 रुपए रखा गया है। पहले बैलेंस की यह राशि करीब साढ़े आठ रुपए ही थी। मार्च 2019 में बीएमआरसीएल ने मिनिमम बैलेंस को बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था। वहीं गुजरात के अहमदाबाद में मेट्रो कार्ड में मिनिमम बैलेंस 50 रुपए होना जरूरी है। अगर यह बैलेंस 50 रुपए से कम होगा तो आपको मेट्रो स्टेशन पर एंट्री नहीं मिलेगी। कोलकाता में यात्री के मेट्रो कार्ड में मिनिमम बैलेंस 25 रुपए होना जरूरी है। वहीं जयपुर मेट्रो में कार्ड में मिनिमम दस रुपए का बैलेंस होना चाहिए। छह रुपए से कम बैलेंस पर कार्ड से एंट्री नहीं होती है।

इस तरह मिलेगा यात्रियों को लाभ

मिली जानकारी के अनुसार पहले 10 रुपए के न्यूनतम बैलेंस वाले स्मार्ट कार्ड के जरिए स्टेशनों में आसानी से एंट्री मिल जाती थी। बता दें कि दो स्टेशनों से अधिक दूरी तय करने के बाद किराया अधिक होने के चलते यात्रियों का निकास द्वार पर स्मार्ट कार्ड काम ही नहीं करता था। जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की इसी असुविधा को दूर करने के लिए एनएमआरसी ने न्यूनतम बैलेंस 50 रुपए करने का फैसला किया है।

50 रुपए बैलेंस होने पर ही कार्ड होगा ऑपरेटर

जानकारी के लिए बता दें कि, नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच एनएमआरसी की एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां रोजाना करीब 48 से 50 हजार यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में एक्सिस करने में देरी होने से एंट्री और एक्जिट गेट पर लंबी -लंबी कतारें लग जाती थी। इसके बाद ऑपरेटर से पहले रिचार्ज करवाने और फिर गेट खुलवाने में मुसाफिर और स्टाफ दोनों समय लग जाता था। ऐसे में अब वहीं कार्ड ऑपरेटर होंगे जिनमें मिनिमम बैलेंस 50 रुपए तक रहेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें