नोएडा

Noida Airport से पहले यूपी सरकार पूरा कराएगी IGIA तक हाई-स्पीड मेट्रो लिंक का निर्माण, यहां जानें क्‍या है प्‍लान

Noida International Airport : उत्‍तर प्रदेश के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की अध्यक्षता में लखनऊ में ही 14 जून को एक हाईलेवल मीटिंग होने वाली है। इसमें स्टेशनों की कुल संख्या पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

Image

नोएडा एयरपोर्ट की प्रस्‍तावित फोटो।

Photo : BCCL

Noida International Airport : उत्‍तर प्रदेश में एयर, रोड और मेट्रो कनेक्टिवटी बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार अब ग्रेटर नोएडा में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हाई-स्पीड मेट्रो लिंक के निर्माण में तेजी लाने की योजना बना रही है। अधिकारियों ने बताया है कि, प्रदेश सरकार का प्‍लान है कि, अगले साल हर हाल में जेवर हवाईअड्डे के उद्घाटन से पहले कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन शुरू कर दिया जाए। वहीं, अपने इसी प्रोजेक्‍ट को लेकर प्रस्तावित खंड पर स्टेशनों की संख्या को आधा किया जा सकता है।

14 जून को होनी है बैठक

यूपी के मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की अध्यक्षता में लखनऊ में ही 14 जून को एक हाईलेवल मीटिंग होने वाली है। इसमें स्टेशनों की कुल संख्या पर निर्णय लिए जाने की संभावना है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक ये जानकारी भी मिल रही है कि, बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग (केंद्र और राज्य), एनसीआर परिवहन निगम, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और एयरपोर्ट कंसेशनेयर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल भी सम्मिलित हो सकते हैं।

कुछ इस तरह रहेगा पहला चरण

बताया गया है कि, प्रारंभिक योजना पूरे कॉरिडोर पर 11 स्टेशन बनाने की थी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नॉलेज पार्क II के बीच सात स्टेशन और शेष खंड पर चार स्टेशन बनाने की योजना है। पहले चरण के लिए डीपीआर पिछले साल सितंबर में YEIDA बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया था। इसमें बताया गया था कि, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क II तक मेट्रो कॉरिडोर बनेगा जिसमें 6,329 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।

दूसरे फेज के लिए ये है प्‍लान

दूसरे चरण में 37 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क II को नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगी। वहीं, इसकी अनुमानित लागत 7,630 करोड़ रुपये बताई गई है। दूसरे चरण की डीपीआर डीएमआरसी द्वारा तैयार की जा रही है जो कि, अगले महीने तक तैयार होने की संभावना है। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि आगामी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए विभिन्न कनेक्टिविटी विकल्पों को स्थापित करने के प्रयास भी चल रहे थे, जिसमें यमुना एक्सप्रेसवे पर इसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक इंटरचेंज और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए हरियाणा में बल्लभगढ़ के लिए एक लिंक एक्सप्रेसवे सड़क शामिल है। .

इनकी भी सुनिए

मूल्यांकन समिति ने पॉड टैक्सी परियोजना पर चर्चा करने के लिए सात जून को एक बैठक निर्धारित की है, जिसका उद्देश्य है कि, नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सेक्टर 21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी से जोड़ा जा सके। एनआईएएल के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि ये पहल परिवहन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए है और इसका उद्देश्‍य है कि, क्षेत्र में कनेक्टिविटी, यात्रियों के लिए सुगम यात्रा की सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!