नोएडा

Noida Crime: गौतमबुद्धनगर पुलिस एक्शन में, रेस्टोरेंट की आड़ चल रहा था हुक्का बार, तीन आरोपी दबोचे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 07:05 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित एक हुक्का बार के संचालकों को पकड़ा। रेस्टोरेंट की आड़ में तीन लोग इसे मिलकर चला रहे थे। सेक्टर-18 के रेस्टोरेंट में यह हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हुक्का और चिलम भी जब्त कर लिया है।

Image

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाते तीन को पकड़ा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने की कार्रवाई
  • नोएडा के सेक्टर-18 में संचालित हो रहा था हुक्का बार
  • आरोपियों के पास से हुक्का और चिलम भी बरामद


Noida News: गौतमबुद्ध नगर की कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-18 में अवैध हुक्का बार के संचालकों को पकड़ा है। पुलिस ने जिस समय दबिश दी, उस दौरान रेस्टोरेंट में 12 से अधिक युवक और युवतियां हुक्का पी रहे थे। पुलिस को देखते ही ये सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान सभी को हिदायद देने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं हुक्का चलाने वाले संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। आरोपियों की पहचान विकास यादव , उत्तम और आमिर के रूप में की गई है। इनके पास से 2 फ्लेवर्ड हुक्का, 2 देशी चिलम, 6 काले रंग के हुक्का पाईप एवं 01 म्यूजिक बैंड बरामद कर लिया गया है।

गौतबुद्ध नगर में लगी है धारा 144

नोएडा जोन के एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा के अनुसार सेक्टर-18 में पुलिस ने पी ब्लॉक स्थित रेस्टोरेंट में रात करीब डेढ़ बजे दबिश दी थी। वहां तेज म्यूजिक बजाकर कई लोग हुक्के का सेवन करते पाए गए। रेस्टोरेंट में युवक और युवतियों को फ्लेवर्ड हुक्का पिलाने का काम हो रहा था। पुलिस का कहना है कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लगी है। इसके बावजूद युवक-युवतियों को एकत्रित कर तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर हुक्का पार्टी की जा रही थी।

पुलिस की रडार पर हैं सभी हुक्का बार

जानकारी के लिए बता दें कि रेस्टोरेंट में आने वाले नए ग्राहक को डिस्काउंट दिया जाता था। ताकि वह बार -बार रेस्टोरेंट में आए। हुक्का बार में प्रवेश भी गोपनीय तरीके से दिया जाता था। हुक्का के लिए कोड वर्ड प्रयोग किया जाता था। यहां 1000 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक हुक्का परोसने का काम किया जाता था। एंट्री के बाद लोगों को मोबाइल चलाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। बता दें कि पुलिस रिकॉर्ड में शहर में एक भी हुक्का बार को लाइसेंस नहीं दिया गया है। लेकिन नेट पर सर्च करने पर शहर में हुक्का बार की काफी संख्या देखने को मिल रही है। अब पुलिस की रडार पर शहर के सभी हुक्का बार हैं। जिन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article