Noida News: यमुना के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों पर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। दो दिनों बाद सेक्टर-150, 160, 168 और 135 में बने अवैध फार्म हाउसों को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र को मास्टर प्लान के अनुरूप बनाया जाएगा। प्राधिकरण इस बार पूरी तरह सख्ती बरतने की तैयारी में है।
बता दें कि ध्वस्तीकरण में जो भी खर्चा आएगा, उसकी भरपाई फार्म हाउस संचालकों से करवाने की तैयारी है। इसके लिए प्राधिकरण को फाइनल अप्रूवल मिल गया है। फार्म हाउस के मालिकों को सार्वजनिक तौर पर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। हाल ही में यमुना डूब क्षेत्र के इन्हीं फार्म हाउसों में से एक में कैसिनो पकड़ा गया था। इसके बाद कार्रवाई की गतिविधि को और तेज किया गया है।
