Noida Authority is Selling Flats: नगर विकास प्राधिकरण (City Development Authority) कई सेक्टरों में 338 फ्लैट्स (Flats) बेच रहा है। वहीं अगर आप एक घर खरीदना चाह रहे हैं, तो आपको सेल की डिटेल की जांच अवश्य करनी चाहिए। लेटेस्ट ऑफर उन लोगों के लिए एकदम सही है जो दिल्ली (Delhi) की भीड़-भाड़ से दूर एक घर खरीदना चाहते हैं और अपने आवास परिसर के अंदर व्यवस्थित पार्किंग की जगह चाहते हैं।
नोएडा अथॉरिटी ने घोषणा की है कि लोग इन फ्लैट्स के लिए 2 जनवरी से 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इनमें कम आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी), उच्च आय वर्ग (एचआईजी) के फ्लैट शामिल हैं। कुछ डुप्लेक्स फ्लैट भी इस सेल का हिस्सा हैं। बिक्री पर वे फ्लैट्स हैं, जिन्हें बेचा नहीं जा सका या उनके मालिकों द्वारा सरेंडर किया गया था और नोएडा सेक्टर 52, सेक्टर 61, सेक्टर 71, सेक्टर 73, सेक्टर 82, सेक्टर 93, सेक्टर 99, सेक्टर 118 और सेक्टर 135 में स्थित हैं।
फ्लैट्स की कीमतें:-
- एलआईजी कैटेगरी के फ्लैट्स 66.82 वर्ग मीटर के हैं और इनकी कीमत 45 लाख रुपए से 76 लाख रुपए के बीच है।
- सेक्टर 99 में 74 और 91 वर्ग मीटर के बीच पांच एमआईजी कैटेगरी के फ्लैट्स हैं। इनकी कीमत 66 लाख रुपए से 90 लाख रुपए के बीच है।
- सेक्टर 99 में 153.57 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल के साथ 16 एचआईजी श्रेणी के फ्लैट्स हैं। इनकी कीमत 1 करोड़ 39 लाख रुपए से 1 करोड़ 74 लाख रुपए के बीच है।
- सेक्टर 135 में, 180 वर्ग मीटर के क्षेत्र में तीन डुप्लेक्स फ्लैट्स भी बिक्री पर हैं। इनकी कीमत 1 करोड़ 79 लाख रुपए है।
- एलआईजी फ्लैट्स को छोड़कर बाकी सभी फ्लैट्स ई-नीलामी के जरिए बेचे जाएंगे।
