नोएडा

Noida Ashram Flyover Closed Update: दिल्ली-नोएडा के बीच आश्रम फ्लाईओवर पर जाने से पहले जान लें ये नियम, सफर होगा आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 09:27 PM IST

Ashram Flyover Closed Update: नोएडा से दिल्ली आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देते हुए नई एडवाइजरी जारी की गई है। दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर को 45 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके चलते नोएडा- दिल्ली बॉर्डर पर भारी जाम देखने को मिल रहा है। दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा-दिल्ली के बीच सफर करने वालों के लिए आसान रास्तों के बारे में एडवाइजरी जारी की है।

Image

नोएडा से दिल्ली आने-जाने के लिए रास्तों को लेकर नई एडवाइजरी जारी की गई

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर हर दिन लग रहा जाम
  • नोएडा से दिल्ली आने जाने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग की दी गई जानकारी
  • आश्रम फ्लाईओवर को एक्सटेंशन वर्क के लिए किया गया है 45 दिनों के लिए बंद

Ashram Flyover Closed Update: दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर को एक्सटेंशन वर्क के लिए बंद कर दिया गया है। राजधानी से नोएडा आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से रिंग रोड और मथुरा रोड पर भी ट्रैफिक दबाव काफी बढ़ गया है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर प्रतिदिन जाम लग रहा है। पीक ऑवर्स में तो घंटों जाम लगा ही रहता है। वैकल्पिक रास्तों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है।

बता दें कि लोगों को लगातार हो रही परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने कई जगह डायवर्जन कर दिए हैं। कुछ वैकल्पिक मार्ग भी बताए गए हैं। नई एडवाइजरी से जाम की समस्या में कुछ कमी आ सकती है।

नोएडा से दिल्ली आने -जाने वालों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन

नई एडवाइजरी के अनुसार नोएडा से वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे आईजीआई एयरपोर्ट, आउटर रिंग रोड, आईआईटी दिल्ली पहुंचने के लिए कालिंदी कुंज, जसोला, सरिता विहार का रास्ता अपना सकते हैं। बता दें कि आईजीआई एयरपोर्ट, आउटर रिंग रोड, आईआईटी दिल्ली से आने वाले यात्री नोएडा पहुंचने के लिए मोदी मिल फ्लाईओवर मथुरा रोड, सरिता विहार, जसोला, कालिंदी कुंज का अनुसरण कर सकते हैं।

नोएडा से एनएच-24 और आश्रम चौक की ओर से जाने का रास्ता

जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा से एनएच-24 और आईटीओ की तरफ (रिंग रोड) से आने वाले यात्रियों को दिल्ली के लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, एम्स, धौला कुआं आदि तक पहुंचने के लिए बारापुला फ्लाईओवर का उपयोग करने की एडवाइजरी दी जाती है। इसी तरह नोएडा और डीएनडी से आश्रम चौक की ओर आने वाले यात्रियों को एडवाइजरी दी जाती है कि वे दिल्ली के लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, एम्स, धौला कुआं आदि तक जाने के लिए शाम 04:00 बजे से रात 09:00 बजे तक सराय काले खां, बारापुला की ओर बने लूप का उपयोग कर सकते हैं। बता दें कि 1 जनवरी को आश्रम फ्लाईओवर को इसके एक्सटेंशन के लिए बंद कर दिया गया था। आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाई-वे से जोड़ने का काम हो रहा है। आश्रम फ्लाईओवर को 1 जनवरी से 45 दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article