नोएडा

हापुड़: खाटू श्याम मंदिर में ड्रेस कोड लागू, फटी जींस, शॉर्ट कपड़े पहनने पर नहीं मिलेगी एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2023, 12:18 AM IST

हापुड नगर क्षेत्र के मंडी पाटिया स्थित खाटू श्याम मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है। अब खाटू श्याम मंदिर में भक्तों को नए नियम का सामना करना पड़ेगा। फटी जींस,शॉर्ट कपड़े पहनने पर एंट्री नहीं मिलेगी।

Image

हापुड़ खाटू श्याम मंदिर में ड्रेस कोड लागू हुआ (तस्वीर-ट्विटर)

हापुड़: हापुड नगर क्षेत्र के मंडी पाटिया स्थित खाटू श्याम मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है। अब खाटू श्याम मंदिर में भक्तों को नए नियम का सामना करना पड़ेगा। मंदिर में दर्शन करने के लिए मर्यादित कपड़ों की शर्त रखी गई है। मंदिर समिति की तरफ से परिसर में बोर्ड लगाया गया है।

बोर्ड पर श्रद्धालुओं से मर्यादित कपड़े पहनकर प्रभु के दर्शन करने की अपील की गई है। मंदिर में छोटे कपड़े, हाफ पैंट, मिनी टॉप, मिनी स्कर्ट, नाईट सूट, कटी-फटी जींस पहनकर आने पर श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर समिति की ट्रस्ट की ओर से मंदिर के बाहर गेट के पास सूचना बोर्ड एक पोस्टर चस्पा किया गया है।

खाटू श्याम मंदिर में एक श्रद्धालु नमन अग्रवाल ने बताया कि कमेटी की तरफ से ड्रेस कोड लागू किया गया है। कटी -फटी जींस -हाफ -पेंट और छोटे कपड़ों लोग पहनकर आते हैं। मंदिर कमेटी ने बहुत अच्छा निर्णय लिया है। हम इसका स्वागत करते हैं और हमारी सभी भक्तों से अपील है वो मर्यादित कपड़ों में मंदिर में दर्शन करने आए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!