नोएडा

ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते बेटे ने कबूल कर लिया इस्लाम, पिता ने मौलवी के खिलाफ दर्ज कराया मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2023, 11:53 PM IST

पिता के पूछने पर लड़के ने कबूल किया कि ऑनलाइन गेमिंग के दौरान मुंबई निवासी बद्दो से प्रभावित होकर उसने इस्लाम धर्म कबूल किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Image

Police

Photo : iStock

गाजियाबाद में एक स्थानीय निवासी ने यहां एक मस्जिद के मौलवी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने बेटे का गैरकानूनी तरीके से धर्मांतरण करने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज करायी है।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता पिता ने आरोप लगाया कि उसका बेटा एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए मुंबई के एक व्यक्ति के संपर्क में आया जिसके बाद उसका झुकाव इस्लाम की ओर बढ़ गया।

ऑनलाइन गेमिंग के दौरान इस्लाम से हुआ था प्रभावित

उन्होंने बताया कि पिता के पूछने पर लड़के ने कबूल किया कि ऑनलाइन गेमिंग के दौरान मुंबई निवासी बद्दो से प्रभावित होकर उसने इस्लाम धर्म कबूल किया है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कविनगर के सहायक पुलिस आयुक्त अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एक मस्जिद के मौलवी को भी दूसरे आरोपी के रूप में नामजद किया है जहां लड़का कथित तौर पर अक्सर नमाज पढ़ने जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

End of Article