नोएडा

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा नोएडा का मंगरौली इलाका, कई राउंड फायरिंग; जांच में जुटी पुलिसन

नोएडा के मंगरौली गांव में मंगलवार रात कुछ लोगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि फायरिंग का कारण प्लॉट पर कब्जे का विवाद था। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गठन किया है-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Noida News: नोएडा के मंगरौली गांव में मंगलवार रात कुछ लोगों ने फायरिंग की। आरोप है कि फायरिंग प्लॉट पर कब्जे को लेकर की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने टीम गठित की है। जल्द ही फायर करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित प्रमोद शर्मा ने थाना एक्सप्रेसवे पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका मंगरौली में एक प्लॉट है। कुछ भू माफिया तरह के लोग इस प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं।

5 से 6 लोगों ने की फायरिंग

उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास पांच से छह लोग उनके प्लॉट पर आए और फायरिंग करके डराने लगे। साथ ही प्लॉट की चारदीवारी भी तोड़ दी। पीड़ित ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। पीड़ित ने मौके से दो खोके बरामद कर पुलिस को दिए।

मामले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। इसके लिए टीम गठित की गई है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम किया जा रहा है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कुछ लोग बाहर खड़े होकर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं और उसके बाद जब घर के लोग बाहर निकलते हैं तो वह लोग गाड़ियों में बैठकर वहां से फरार हो जाते हैं। वीडियो में पीड़ित किसी शख्स का नाम भी लेते सुनाई दे रहे हैं। घर से बाहर निकले महिला और पुरुष आवाज देकर किसी को बुलाते हैं। लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो जाते हैं।

इनपुटः आईएएनएस

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article