नोएडा

सावधान! कहीं आपके मोबाइल में तो नहीं आ रहा ऐसा मैसेज, इनकम टैक्स ड्यू बता कर हो रही साइबर ठगी

नोएडा पुलिस ने बताया कि साइबर ठगों ने नया पैंतरा अपनाकर लोगों को चूना लगा रहे हैं। ठग, इनकम टैक्स ड्यू का मैसेज भेज कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा: साइबर फ्रॉड करने वालों ने बीते कुछ दिनों से इनकम टैक्स ड्यू का मैसेज भेज कर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। लोगों को लगता है कि यह मैसेज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से आ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। नोएडा के साइबर सेल पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि अगर इस तरीके का कोई भी मैसेज आपको रिसीव हो और उसमें किसी भी नंबर पर बात करने के लिए कहा जाए तो मत करिए नहीं तो आप लुट जाएंगे।

कुछ इस तरह का आता है मैसेज

पुलिस की तरफ से अब यह चेतावनी जारी की गई है कि अगर आपको ऐसा कोई मैसेज आ रहा है तो उसे पूरी तरीके से इग्नोर करें नहीं तो आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएंगे। साइबर सेल की तरफ से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक कुछ दिनों से साइबर क्राइम करने वालों द्वारा एक मैसेज/लिंक वायरल किया जा रहा है कि आपका इनकम टैक्स रिफंड ड्यू बताकर एक नम्बर देकर पैसों की धोखाधड़ी की जा रही है। इस प्रकार के मैसेज/लिंक किसी इनकम टैक्स विभाग द्वारा नहीं जारी किया जा रहा है। इस प्रकार के मैसेज/लिंक से सावधान रहें।

लिंक पर क्लिक करने को कहते हैं साइबर अपराधी

इस मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त साइबर विवेक रंजन राय ने भी लोगों को आगाह करते हुए कहा कि लगातार ऐसे मैसेज लोगों को मिल रहे हैं। जिनमें एक लिंक होता है कि अगर आपका इनकम टैक्स रिटर्न ड्यू है तो आप इस लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स को फिल करें। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए यह बताया कि बिल्कुल ऐसे मैसेज को इग्नोर करें और यह मैसेज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से नहीं भेजे जा रहे हैं, यह साइबर फ्रॉड करने वाले इन मैसेज को सर्कुलेट कर इसी से धोखाधड़ी कर रहे हैं।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!