नोएडा

UP Nikay Chunav 2023 : योगी ने सपा-बसपा को बताया 'तमंचावादी', कहा - छह सालों में गाजियाबाद की बदली तस्‍वीर

UP Nikay Chunav 2023 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में आज चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि 6 साल में गाजियाबाद की तस्वीर बदली है।

Image

जनसभा करते सीएम योगी। (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

UP Nikay Chunav 2023 : उत्‍तर प्रदेश में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) का पहला चरण संपन्‍न हुआ। अब दूसरे चरण के चुनाव की बारी है और इसके लिए प्रचार अभियान तेज हो चुका है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को गाजियाबाद के रामलीला मैदान में जनसभा की। उन्होंने सपा, बसपा को अवसरवादी और अराजकतावादी बताते हुए कहा कि जब-जब परिवारवादी लोग सत्ता में आते हैं वो तमंचावादी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पश्चिमी यूपी में बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं, महिलाएं बाजार नहीं जा पाती थीं, व्यापारी वर्ग सिर झुका के इस डर के साथ व्यापार करता था कि कोई उनसे रंगदारी ना मांग ले, लेकिन मगर आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं।

योगी ने भारत को बताया आर्थिक महाशक्ति

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज भारत दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। दुनिया में आज कहीं भी संकट आता है तो लोग भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की ओर संकटमोचक की निगाहों से देखते हैं। भारत दुनिया में आर्थिक महाशक्ति तो बन ही रहा है, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहा है। एक तरफ एक्सप्रसे-वे, रेलवे, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान तेजी से बन रहे हैं। करोड़ों लोगों के योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।

आज यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा

योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के विजन को अक्षरश: अपना मिशन मानकर यूपी आगे बढ़ा हे। आप सबने यूपी को बीते 6 साल में बदलते हुए देखा है, पहले पर्व और त्‍योहार पर कर्फ्यू लग जाता था। आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में है सब चंगा। इसके बाद उन्‍होंने सपा-बसपा को निशाने पर लिया और कहा क‍ि परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं, युवाओं के हाथों में तमंचे थमाते हैं। हमने युवाओं को टैबलेट देने का कार्य किया है, जिसके जरिये युवा अपने टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग से जोड़कर यूपी को नया यूपी बना रहे हैं। इसके अलावा उन्‍होंने कहा क‍ि पहले कोई हज हाउस तो कोई कब्रिस्‍तान पर पैसा खर्च करता था, हमने गाजियाबाद में मानसरोवर भवन बनाया है।

पहले यहां आने की इच्‍छा नहीं होती थी

गाजियाबाद के स्‍मार्ट बनने पर खुशी जताते हुए योगी न‍े कहा कि आज गाजियाबाद ने देश के अंदर के स्वच्छ भारत मिशन में सबसे अच्छी स्थिति प्राप्त की है। 2017 से पहले मेरी गाजियाबाद आने की इच्‍छा नहीं होती थी। यहां गंदगी चारों ओर फैली थी। आज गाजियाबाद गंदगी का ढेर नहीं स्मार्ट सिटी है। ये सेफ सिटी बनने की ओर अग्रसर है। आज मेरठ से गाजियाबाद 12 लेन का हाईवे शुरू हो चुका है। अगले महीने रैपिड रेल शुरू होते ही ये दूरी और कम हो जाएगी।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन