नोएडा

बुलंदशहर सड़क हादसा, टायर फटने से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से टक्कर, 3 लोगों की मौत

Bulandshahr Road Accident: यूपी के बुलंदशहर जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Image

बुलंदशहर सड़क हादसा

Bulandshahr Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिले के सिकंदराबाद क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर

सिकंदराबाद की पुलिस क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि जोखाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में गोपालपुर गेट के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर हो गया। तभी सामने से आ रही एक कार उससे टकरा गई। इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान कर ली गई है। मृतकों की पहचान सचिन (25), अमित (35) और दीनानाथ (45) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया की हादसे में एक स्कूटी सवार भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग गाजिायबाद से कार में सवार होकर बुलंदशहर की तरफ आ रहे थे, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें