नोएडा

Noida new year celebration : नोएडा में नए साल पर कम बजट में फैमिली के साथ यहां मना सकते हैं पिकनिक, कई सारे हैं ऑप्शन

Best Places to Visit in Noida: नोएडा में रहकर कम समय में नजदीकी पिकनिक स्पॉट पर घूमा जा सकता है। नोएडा में कई ऐसे पिकनिक स्पॉट है जहां पर सर्दी की छुट्टियों में घूमा जा सकता है। नोएडा में घूमने के लिए कम बजट में भी प्लान बनाया जा सकता है। नोएडा में ओखला बर्ड सैंचुरी और दलित प्रेरणा स्थल भी बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

Image

नए साल पर पिकनिक मनाने के लिए बेस्ट हैं नोएडा की ये जगहें

KEY HIGHLIGHTS
  • सुकून और मस्ती के लिए नोएडा में हैं कई पिकनिक स्पॉट
  • प्रेरणा स्थल में पिकनिक के अलावा स्मारक और संग्रहालय भी घूमा जा सकता है
  • सूरजपुर बर्ड सेंचुरी ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए है बेस्ट पिकनिक स्पॉट

Best Places to Visit in Noida: अगर आप नोएडा में रहते हैं और नए साल पर फैमिली या दोस्तों के साथ पिकनिक की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं। नोएडा में कई ऐसे पिकनिक स्पॉट मौजूद हैं जहां आप सुकून और मस्ती भरे पल बिता सकते हैं। आज हम आपको नोएडा में फेमस पिकनिक स्पॉट के बारे में बताएंगे। ये नोएडा के ऐसे फेमस पिकनिक स्पॉट हैं, जहां हर साल नए साल पर ज्यादातर लोग आना पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अगर आप नेचर लवर हैं और आप नए साल का जश्न फैमिली के साथ प्रकृति के करीब रहकर एंजॉय करना चाहते हैं तो नोएडा की ओखला बर्ड सेंचुरी आपके लिए बेस्ट विकल्प है। करीब 4 किमी के क्षेत्र में फैली इस सेंचुरी का निर्माण ओखला बैराज के निर्माण के कारण किया गया था। यह खूबसूरत जगह करीब 188 देशी और विदेशी पौधों की प्रजातियों, 320 तरह के पक्षी प्रजातियों, तितलियों, कीड़ों आदि का अनोखा घर है। वहीं इस सर्दी के सीजन में हजारों पक्षी बाहर से यहां आते हैं। यह बर्ड सेंचुरी सेक्टर – 95 में स्थित है और सुबह 7 बजे से शाम 5:30 तक खुली रहेगी।

राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन

नोएडा के सेक्टर 95 में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल और ग्रीन गार्डन एनसीआर क्षेत्र में सबसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट में से एक है। यह लगभग 82.5 एकड़ में फैला हुआ है और यहां पर पर्यटकों का मुख्य आकर्षण 18 फीट की ऊंची-ऊंची हाथी की मूर्तियां हैं। बता दें यहां पर एक स्मारक और संग्रहालय भी स्थित है, जो दलित प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को समर्पित है। यह जगह सुबह 11 से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खोली जाती है।

नेचर लवर के लिए उम्दा विकल्प है सूरजपुर बर्ड सेंचुरी

सूरजपुर बर्ड सेंचुरी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर गांव में स्थित है। नए साल पर दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए ग्रेटर नोएडा में यह बेस्ट प्लेस है। यहां पर आप मछलियों, तितलियों और पक्षियों के झुंड को देख पाएंगे। दरअसल इस सेंचुरी में पक्षियों की 180 से भी अधिक प्रजातियां रहती हैं। इसके अलावा इस सेंचुरी के पेड़-पौधे और जीव फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए बेस्ट विकल्प है। यह जगह सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए खोली जाती है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article