नोएडा

Places to Visit in Noida: शॉपिंग के साथ अपने स्ट्रीट फूड के लिए फेमस हैं नोएडा की ये मार्केट, सबकुछ मिलेगा बजट में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 05:00 PM IST

Best Places to Visit in Noida: नोएडा की कई ऐसी मार्केट हैं जो अपने खान-पान के लिए जानी जाती हैं। कुछ मार्केट ऐसी भी हैं जहां पर शॉपिंग के साथ बजट में स्ट्रीट फूड का आनंद लिया जा सकता है। सेक्टर-18 हो या अट्टा मार्केट, यहां के लजीज व्यंजन आपको दीवाना बना देंगे। नोएडा की ब्रह्मपुत्र मार्केट भी अपने स्ट्रीट फूड के लिए जानी जाती है।

Image

नोएडा में स्ट्रीट फूड खाने के लिए बेस्ट हैं ये मार्केट

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा का सेक्टर-18 स्ट्रीट फूड खाने और शॉंपिंग के लिए है बेस्ट
  • सेक्टर-29 की ब्रह्मपुत्र मार्केट अपने बेस्ट स्ट्रीट फूड के लिए है मशहूर
  • अट्टा मार्केट में शॉपिंग के साथ स्ट्रीट फूड का ले सकेंगे आनंद

Best Places to Visit in Noida: नोएडा एक ऐसी जगह है जहां कि न सिर्फ नाइटलाइफ बल्कि बेहतरीन फूड स्पॉट भी हैं। नोएडा की गालियों में कई लोग तो सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। क्योंकि नोएडा में आपको हर सेक्टर में छोटे-छोटे ठेलों से लेकर बड़े-बड़े कैफे तक देखने को मिल सकते हैं। नोएडा के कई मार्केट ऐसे हैं जहां पर बजट में शॉपिंग के साथ बेस्ट स्ट्रीट फूड खाए जा सकते हैं।

बता दें कि, नोएडा में कई ऐसी जगहें हैं जहां न्यू ईयर की पार्टी या फिर दोस्तों के साथ फूड को एन्जॉय करने की प्लानिंग की जा सकती है। इसलिए आज हम आपको नोएडा में मौजूद कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप शॉपिंग करने के लिए अपने दोस्तों, परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

सेक्टर - 27 की अट्टा मार्केट

अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन हो रहा है, तो नोएडा में स्थित अट्टा मार्केट में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाया जा सकता हैं। इसके अलावा यहां आप खरीदारी करने के साथ-साथ गोलगप्पे, आलू की टिक्की, चिकन तंदूरी, पापड़ी, चाट आदि जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। इस मार्केट में बजट में शॉपिंग भी की जा सकती है। यह नोएडा के सेक्टर - 27 में स्थित है।

सेक्टर-29 की ब्रह्मपुत्र मार्केट

अगर आप अपने दोस्तों के साथ किसी रेस्तरां में नहीं जाना चाहते हैं तो आप नोएडा सेक्टर -29 में स्थित ब्रह्मपुत्र मार्केट में स्ट्रीट फूड का आनंद उठा सकते हैं। यहां के स्ट्रीट फूड का तीखापन और चटपटा स्वाद आपको दीवाना बना देगा। साथ ही यहां के देसी गोलगप्पे का स्वाद से लेकर लखनवी कबाब आदि स्ट्रीट फूड का स्वाद भी कुछ ऐसा है कि आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। यह मार्केट महर्षि दयानंद मार्ग पर नोएडा सेक्टर - 29 में है।

सेक्टर-18 की मार्केट शॉपिंग के साथ स्ट्रीट फूड खाने के लिए बेस्ट

नोएडा के सेक्टर -18 में आपको स्ट्रीट फूड खाने के लिए कई तरह के विकल्प मिल सकते हैं। क्योंकि यहां पर कई रेस्टोरेंट्स हैं, जहां आप वेज से लेकर नॉन वेज जैसे- भरवा तंदूरी आलू, रारा गोश्त, तंदूरी मशरूम, चिकन कीमा, दही के शोले आदि डिशेज का लुत्फ उठा पाएंगे। यहां पर शॉपिंग के साथ-साथ स्ट्रीट फूड का भी आनंद लिया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!