नोएडा

नोएडा में सरकारी अधिकारियों की टीम पर हमला, जानें पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 01:57 PM IST

Attack in Noida on Government Officials: सोरखा गांव का काफी हिस्सा हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आता है। वहां लंबे समय से अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे। हाल ही में प्लाट काटकर एक जमीन पर स्कूल बना दिया गया था, जिसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी।

Image

नोएडा में अतिक्रमण हटाने गए थे अधिकारी

Photo : BCCL

Attack in Noida on Government Officials: उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में एक डूब क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रही जिला प्रशासन की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि हमले के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में ले लिया।अधिकारी के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब नोएडा प्राधिकरण और राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार को सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सोरखा गांव के दौरे पर थी।

लोगों ने पत्थर फेंके

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने कहा, “टीम क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची थी। अवैध निर्माण को नष्ट कर दिया गया, जिसके बाद कुछ लोग मौके पर जमा हो गए। जब टीम लौटने लगी तो किसी ने पत्थर फेंका, जिससे एक सरकारी वाहन के शीशे टूट गए।”द्विवेदी के अनुसार, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध सामग्री के जरिये घटना में शामिल बाकी लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।द्विवेदी के मुताबिक, घटना के बाद इलाके में कानून और व्यवस्था की कोई स्थिति नहीं पैदा हुई।

हिंडन नदी के क्षेत्र में अवैध प्लॉट

मालूम हो कि सोरखा गांव का काफी हिस्सा हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में आता है। वहां लंबे समय से अवैध रूप से प्लॉट काटे जा रहे थे। हाल ही में प्लाट काटकर एक जमीन पर स्कूल बना दिया गया था, जिसे लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी। मामला उच्च न्यायालय में पहुंचा, जिससे मिले आदेश के बाद जिला प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी करवाई की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!