नोएडा

Noida Crime: अलाव तापकर लौट रहे नाबालिग को उतारा मौत के घाट, जानिए कैसे हुई वारदात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 10:05 PM IST

Gautam Buddh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर से एक हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नाबालिग छात्र की हत्या हुई है। वह अलाव तापने के बाद घर वापस आ रहा था। रास्ते में मामूली विवाद होने पर उसकी पीठ में किसी अज्ञात ने चाकू मार दिया। उसे घायलवस्था में परिजन अस्पताल लेकर गए। रास्ते में नाबालिग छात्र ने दम तोड़ दिया।

Image

नोएडा में बेरहमी से चाकू गोदकर हाई स्कूल के छात्र की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मामूली विवाद में हुआ हाई स्कूल के छात्र की हत्या
  • गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर-113 का है मामला
  • घायल छात्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम


Noida News: गौतमबुद्धनगर के थाना सेक्टर - 113 क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर नाबालिग बच्चों का आपस में झगड़ा हो गया था। इस विवाद के कुछ देर बाद किसी अज्ञात ने एक नाबालिग को चाकू के वार से गोदकर बेरहमी से मार डाला। बाद में घायल हालत में नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

बता दें कि, पुलिस का मानना है कि नाबालिग को मारने वाला उसका कोई परिचित ही है। पुलिस ने इसकी पुष्टि भी कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार देर रात को हुई थी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात को थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के अंतर्गत सर्फाबाद खान अस्पताल के पास यह वारदात हुई। अज्ञात ने नाबालिग दीपक (16) को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया था। घायल को तत्काल अस्पताल उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, जहां ले जाते समय दीपक की रास्ते में ही मृत्यु हो गई। इसके बाद गौतमबुद्धनगर के पुलिस अधिकारी पहुंचे और मौके का मुआयना किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दो स्पेशल टीम गठित की गई है। घटना का अनावरण करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच-पड़ताल की जा रही है। साथ ही मृतक के दोस्तों से भी पुलिस पूछताछ में जुटी है।

पहले के झगड़े में हुआ मर्डर

इस संबंध में ज्यादा जानकारी देते हुए गौतमबुद्धनगर के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया है कि, घटना से कुछ देर पहले किसी बात को लेकर मृतक नाबालिग का हमउम्र बच्चों से मामूली विवाद हो गया था। मामला उस समय तो पूरी तरह शांत हो गया लेकिन गुरुवार देर रात किसी अज्ञात ने नाबालिग को अकेला पाया तो उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। इस घटना में नाबालिग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। वहीं दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी कर पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें