शहर

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश के साथ 20 से 22 मंत्री ले सकते हैं शपथ, JDU और BJP से हो सकते हैं ये नए चेहरे

नीतीश कुमार के साथ 20 से 22 मंत्री आज शपथ ले सकते हैं जिसमें दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे। जेडीयू से कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। जिन नए चेहरों को जदयू से मौका मिल सकता है, वे हैं- उमेश कुशवाहा, कलाधर मंडल, रामसेवक सिंह, मंजीत सिंह।

Image

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश के साथ 20 से 22 मंत्री ले सकते हैं शपथ, JDU और BJP से हो सकते हैं ये नए चेहरे

Nitish Kumar Oath Ceremony: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीतीश ने बुधवार को राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधायकों का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार करते हुए नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू की और उनसे कार्यकारी मुख्यमंत्री के रूप में पद पर बने रहने का अनुरोध किया।

जेडीयू से होंगे ये नए चेहरे

नीतीश कुमार के साथ 20 से 22 मंत्री आज शपथ ले सकते हैं जिसमें दो उप मुख्यमंत्री भी होंगे। जेडीयू से कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। जिन नए चेहरों को जदयू से मौका मिल सकता है, वे हैं- उमेश कुशवाहा, कलाधर मंडल, रामसेवक सिंह, मंजीत सिंह।

जदयू से पुराने चेहरे जो रिपीट हो सकते हैं- बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, अशोक चौधरी, जमा खान।

बीजेपी से हो सकते हैं ये नए चेहरे

वहीं, बीजेपी से नए चेहरे संजय टाइगर, श्रेयसी सिंह हो सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी के जो अधिकतर पुराने चेहरे रिपीट होंगे, वे हैं - सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, रेनू कुशवाहा , संजय सरावगी, जनक राम, हरी सहनी।

उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी या बेटा, कोई एक बन सकता है मंत्री

जबकि लोजपा रामविलास से राजू तिवारी, HAM से संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे) के मंत्री बनने की संभावना है। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा या उनके पुत्र दीपक प्रकाश को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। अगर दीपक प्रकाश आज शपथ लेते हैं तो बाद में उन्हें MLC बनाया जाएगा, क्योंकि वह अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी, शाह करेंगे शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और एनडीए के कई शीर्ष नेता आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांधी मैदान और उसके आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आम जनता का प्रवेश 20 नवंबर तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। कार्यक्रम के मद्देनजर गांधी मैदान के आसपास के कई सड़कों पर यातायात के लिए मार्ग परिवर्तित भी किया गया है। राज्य कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान उनके साथ कई निवर्तमान मंत्री और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article