शहर

Muzaffarpur News: सनकी पति ने उठाया खौफनाक कदम, इस वजह से बन गया पत्नी का हत्यारा!

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव में घरेलू विवाद के चलते पति ने घर में रखे धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल कर रही है।

Image

मुजफ्फरपुर में पति ने की पत्नी की हत्या

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। बताया गया कि यह घटना मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख गांव की है, जहां आपसी विवाद में सनकी पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घर में रखे धारदार हथियार से हत्या

मनियारी थाना के एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि अमरख गांव में महिला की हत्या की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान सुरजी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पति पपलेश्वर प्रसाद और उसकी पत्नी के बीच लगातार अनबन रहती थी। सोमवार की रात भी किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने घर में रखे धारदार हथियार से सुरजी देवी पर हमला कर दिया और उसका गला रेत दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पपलेश्वर प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है। एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

आरोपी के छोटे भाई शंकर प्रसाद ने बताया कि पति और पत्नी के बीच अनबन की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह वारदात देर रात हुई है, मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पास में रहने वाले आरोपी के भाई को हुई। तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article