मुंबई

Mumbai News: अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही महिला ने की आत्महत्या, नौसेना छात्रावास के कमरे से लटका मिला शव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2023, 01:21 PM IST

मुंबई में भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Image

अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही महिला ने की सुसाइड (सांकेतिक फोटो)

Mumbai News: भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही 20 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला का शव छात्रावास के कमरे से बरामद हुआ है। महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड की। हालांकि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला की सुसाइड के संबंध में पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी।

निजी कारणों से सुसाइड करने का अनुमान

एक अधिकारी ने बताया कि यह महिला केरल की रहने वाली थी और मुंबई में पश्चिमी उपनगर मलाड में मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। उन्होंने बताया कि महिला ने सोमवार को सुबह अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और प्रतीत होता है कि महिला ने निजी कारणों से आत्महत्या की।

मामले की जांच कर रही पुलिस

उन्होंने बताया कि अपने शुरुआती प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद महिला पिछले 15 दिन से इस केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले में दुर्घटनावश मौत रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है और आगे की जांच जारी है। ‘अग्निवीर’ सेना में भर्ती के लिए वर्ष 2022 में शुरू की गई अल्पकालिक ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सशस्त्र बलों में भर्ती किए गए सैनिक हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article