मुंबई

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत; एक घायल

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में दो मोटरसाइकिल के आपस में टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को मुंबई से करीब 700 किलोमीटर दूर जिले के भोकर-म्हैसा रोड पर पिंपलधाव गांव के पास हुई थी।

मृतकों की हुई पहचान

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान गंगाधर (55), परसराम डेकोर (50), दानेश्वर (25) और विनायक (23) के रूप में हुई है, जबकि 23 वर्षीय श्रवण गंभीर रूप से घायल हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति और दूसरी मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे, तभी उनके वाहन आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर के कारण वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

परिजनों को सौंपे गए शव

उन्होंने बताया कि मृतक गंगाधर और परसराम भोकर के रहने वाले थे और जिले के मातुल स्थित एक विद्यालय में सहायक के रूप में काम करते थे। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले में आगे की जांच जारी है।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article