मुंबई तक पहुंचाने वाला यह Expressway अगले महीने तक हो जाएगा पूरा, फिर मारेंगे फर्राटा

आपको देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पूरा होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। इसके लिए अभी आपको और इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन देश का दूसरा सबसे लंबा एक्सप्रेसवे अगले महीने तक पूरा बन जाएगा। इसके बाद उद्घाटन और फिर आप 12 घंटे के सफर को सिर्फ 8 घंटे में फर्राटा भरकर पूरा कर लेंगे।

किसी देश के विकास में वहां की सड़कों का बड़ा योगदान होता है। हमारे देश में भी एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। भले ही वह देश का सबसे लंबा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) या उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्से को पश्चिम से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway)। इसके अलावा मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (Mumbai-Nagpur Expressway), दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi-Dehradun Expressway), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway), दिल्ली-अमृतसर कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway), अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे (Amritsar-Jamnagar Expressway) जैसे कई का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का अंतिम चरण अगले महीने तक पूरा होने की उम्मीद है।

Mumbai-Nagpur Expressway (2)

पूरा होने वाला है मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का काम

मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के अंतिम और सबसे प्रतीक्षित चरण का काम सितंबर 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेसवे का काम पूरा होना, देश के सबसे बड़े रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट्स में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस एक्सप्रेसवे को महाराष्ट्र की दो राजधानियों मुंबई और नागपुर को जोड़ने के लिए किया गया है।

End of Feed