दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे दिल्ली और जम्मू के कटरा के बीच बनाया जा रहा है। 4 लेन के इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 550 किलोमीटर है। NHAI इस एक्सप्रेसवे को को बना रहा है। तस्वीर DetoxTravellerr नाम के यूट्यूब चैनल का वीडियो ग्रैब है।
Delhi-Katra Expressway को दो चरणों में बनाया जा रहा है। इसका पहला फेस दिल्ली से पंजाब में गुरदासपुर के बीच बन रहा है, जिसकी लंबाई लगभग 398 किमी है। यह हिस्सा पूरी तरह से ग्रीनफील्ड है। तस्वीर DetoxTravellerr नाम के यूट्यूब चैनल का वीडियो ग्रैब है।
Delhi-Katra Expressway का दूसरा चरण पंजाब में गुरदासपुर से जम्मू में कटरा के बीच लगभग 148 किमी लंबा है। यह ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड में मिक्स होगा। इसी से एक अलग 99 किमी का हिस्सा नाकोदर के पास से अमृतसर के लिए बनाया जाएगा। तस्वीर DetoxTravellerr नाम के यूट्यूब चैनल का वीडियो ग्रैब है।
दिल्ली से कटरा के बीच बन रहे इस पूरे एक्सप्रेसवे के सिविल वर्क को कुल 18 पैकेज में बांटा गया है। अलग-अलग बिल्डरों को अलग-अलग पैकेज पर काम करने के लिए दिया गया है। तस्वीर DetoxTravellerr नाम के यूट्यूब चैनल का वीडियो ग्रैब है।
पंजाब में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का पैकेड 6 लगभग पूरी तरह से तैयार है। पैकेज 6 में 30.9 किमी का एक्सप्रेसवे है और यहां एक्सप्रेसवे पर सीसीटीवी तक लगाए जा चुके हैं। तस्वीर DetoxTravellerr नाम के यूट्यूब चैनल का वीडियो ग्रैब है।
पंजाब में ही पड़ने वाले पैकेज 5 पर अभी काम चल ही रहा है। इस हिस्से में कई जगह अर्थवर्क का काम चल रहा है, जबकि कुछ जगहों पर इंटरचेंज और रोड लेयिंग का काम रफ्तार पकड़ रहा है। तस्वीर DetoxTravellerr नाम के यूट्यूब चैनल का वीडियो ग्रैब है।