मुंबई

महाराष्ट्र परिवहन निगम के पहले कंडक्टर का 99 साल की उम्र में निधन, सीएम ने जताया शोक

  • Agency by: Agency
  • Updated May 18, 2023, 12:34 PM IST

Laxman Kewte Death News: महाराष्ट्र के लक्ष्मण केवटे अब इस दुनिया में नहीं है। 99 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। सीएम एकनाथ शिंदे ने उनके निधन पर दुख जताया

Image

लक्ष्मण केवटे महाराष्ट्र परिवहन निगम में पहले कंडक्टर थे

Laxman Kewte Death News: महाराष्ट्र में पुणे-अहमदनगर मार्ग पर एक जून 1948 को चलाई गई राज्य परिवहन की पहली बस के परिचालक लक्ष्मण केवटे का बुधवार रात निधन हो गया। वह 99 साल के थे।महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि केवटे ने मुंबई से 275 किलोमीटर दूर अहमदनगर जिले के मालीवाड़ा इलाके स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्वीट कर केवटे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन (एसटी) की यात्रा शुरू करने वाले केवटे की जीवन यात्रा भले ही थम गई हो, लेकिन एसटी के इतिहास में उनका काम हमेशा याद किया जाएगा।

1948 में नौकरी की शुरू

केवटे का जन्म 17 अगस्त 1924 को हुआ था। उन्होंने एक जून 1948 को राज्य परिवहन में परिचालक के रूप में अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की थी। यह वही ऐतिहासिक तारीख है, जब राज्य परिवहन ने आजादी के बाद महाराष्ट्र में अपनी पहली बस सेवा शुरू की थी।परिवहन निगम के एक अधिकारी ने कहा कि केवटे ने सरकारी परिवहन निगम के साथ 36 साल तक काम किया। वह 30 अप्रैल 1984 को सेवानिवृत्त हुए थे। हालांकि, सेवानिवृत्ति के बाद भी वह परिवहन निगम की गतिविधियों में सक्रिय रहे।

End of Article