महाराष्ट्र में पृथ्वीराज चव्हाण और आव्हाड की 'सनातनी आतंकवाद' वाली टिप्पणी पर मचा घमासान; BJP ने किया पलटवार

Maharashtra Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की "भगवा आतंकवाद" के स्थान पर "सनातनी या हिंदू आतंकवादी" शब्द के प्रयोग का सुझाव देने वाली टिप्पणी और राकांपा (शरद चंद्र पवार) विधायक जितेंद्र आव्हाड के "सनातनी आतंकवाद" संबंधी टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में विवाद उत्पन्न हो गया है। इस पर भाजपा ने पलटवार भी किया।

Maharashtra Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की "भगवा आतंकवाद" के स्थान पर "सनातनी या हिंदू आतंकवादी" शब्द के प्रयोग का सुझाव देने वाली टिप्पणी और राकांपा (शरद चंद्र पवार) विधायक जितेंद्र आव्हाड के "सनातनी आतंकवाद" संबंधी टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में विवाद उत्पन्न हो गया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के एक अन्य नेता रोहित पवार ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना रविवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के हमलवरों से की।

Jitendra Awhad

शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड (फोटो साभार: @Awhadspeaks)

साल 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी सात आरोपियों को एक एनआईए अदालत द्वारा बरी किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा, "मैं अनुरोध करता हूं कि 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल न करें। अगर आपको कहना ही है, तो 'सनातनी आतंकवादी' या 'हिंदू आतंकवादी' कहें।" हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद की कोई जाति या धर्म नहीं होता। चव्हाण की बात दोहराते हुए आव्हाड ने शनिवार को कहा, "सनातनी आतंकवाद को स्वीकार किया जाना चाहिए।"

End of Feed