मुंबई

Maharashtra Accident : समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई कार, दो की जिंदा जलकर मौत, तीसरे ने अस्‍पताल में तोड़ा दम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 10:57 AM IST

Maharashtra Accident : दिसंबर 2022 में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर परिचालन शुरू होने के बाद से इस साल अप्रैल के अंत तक उस पर हुए हादसों में कुल 39 लोगों की जान गई है और अन्य 143 लोग घायल हुए हैं।

Image

महाराष्ट्र में हादसे के दौरान तीन की मौत। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। बीबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा एक्सप्रेस-वे पर देउलगांव कोल गांव के पास सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुआ। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को ले जा रही कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति वाहन से बाहर गिर गया।

हादसे में जिंदा जले दो लोग

पुलिस ने बताया है कि, कार में तीन लोग सवार थे। जिस वक्‍त टक्‍कर हुई उस समय एक व्‍यक्ति कार से बाहर निकलकर गिर गया और बाकी दोनों अंदर ही फंसे रह गए, जिससे जिंदा जलकर दोनों की मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंचे लोगों ने अन्‍यय राहगीरों की मदद से घायल को किनारे बैठाया और पुलिस को सूचना दी। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में डीजल का डिब्बा रखा था।

अब तक 39 लोगों की मौत

औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर पिछले बुधवार को एक कार के डिवाइडर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि दिसंबर 2022 में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर परिचालन शुरू होने के बाद से इस साल अप्रैल के अंत तक उस पर हुए हादसों में कुल 39 लोगों की जान गई है और अन्य 143 लोग घायल हुए हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें