मुंबई

मैं अंतर्यामी हूं, आंखों से सबको देखती हूं- जन्मदिन के अवसर पर बोली Radhe Maa, भजन गाते दिखे मनोज तिवारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 08:32 PM IST

Radhe Maa Birthday: राधे मां ने अपना जन्मदिन मुंबई के बोरीवली में मनाया। इस मौके पर बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी भी पहुंचे। मनोज तिवारी ने राधे मां से आशीर्वाद लिया और उनके जन्मदिन के मौके पर भजन भी गाया। इस मौके पर सैकड़ों भक्त भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Radhe Maa Birthday: राधे मां के जन्मदिन के मौके पर सांसद मनोज तिवारी के साथ हजारों लोगों ने उनके दरबाज में हाजरी लगाई। मुंबई के बोरीवली में राधे मां ने अपना जन्मदिन मनाया, इस मौके पर कई नेता सहित हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। अपने जन्म दिन के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राधे मां ने कहा कि वो अंतर्यामी हैं।

'दिल वाली नहीं दिमाग वाली'

अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में राधे मां ने कहा कि वो सेवा में ज्यादा विश्वास करती हैं। उन्होंने कहा-"मैं अंतर्यामी हूं और यह कहना जरूरी है मैं मन की आंखों से सबको देखती हूं, मैं दिल वाली हूं दिमाग वाली नहीं हूं।"

मनोज तिवारी ने गाया भजन

वहीं राधे मां के जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भजन भी गया। इस दौरान मनोज तिवारी राधे मां का गुणगान करते हुए नजर आए। मनोज तिवारी के साथ-साथ राधे मां भी भजन पर झूमती हुईं नजर आई। मनोज तिवारी ने इस मौके पर कहा- "आज राधे गुरु मां ने एक संदेश दिया, अपने जन्मदिन पर गरीबों की सेवा करो, जो सक्षम लोग हैं उन्हें अपने जन्मदिन पर ऐसा करना चाहिए।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article