मुंबई

Mumbai Weather Update: मुंबई के मौसम ने लोगों से कहा- हैप्पी न्यू ईयर, हल्की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2022, 01:12 PM IST

Mumbai Weather Update: शनिवार 31 दिसंबर को मुंबई की सुबह हल्की ठंड के साथ हुई है। यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मुंबई का तापमान और नीचे गिर सकता है।

Image

मुंबई में बढ़ी ठंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 दिसंबर को मुंबई की सुबह हुई हल्की ठंड के साथ
  • शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा
  • आने वाले दिनों में मुंबई का तापमान और नीचे गिरेगा

Mumbai Weather Update: उत्तर भारत में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर लोगों को ठंड से थोड़ा भी आराम नहीं मिल रहा है। वहीं उत्तर भारत की ठंड का असर महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। लगातार मुंबई सहित कई जिलों का तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार नए साल पर भी मुंबई वालों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मुंबई का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा है।

शनिवार को मुंबई की सुबह धूंध और ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को तापमान के और नीचे जाने की संभावना है। विभाग के मुताबिक नए साल की शुरुआत कुछ ठंडे दिनों के साथ होने की संभावना है, मौसम विज्ञानियों ने भविष्यवाणी की है, नए साल की पूर्व संध्या के बाद न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा।

आने वाले दिनों में होगा ऐसा मौसम

शनिवार (31 दिसंबर) और रविवार (1 जनवरी) को दिन में ठंडी हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। नए साल के पहले दो दिन मौसम खुशनुमा रहेगा। शुक्रवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग की सांताक्रूज वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि कोलाबा वेधशाला ने 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मुंबई की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ लेकिन यह अभी भी खराब श्रेणी में बनी हुई है।

एक बार फिर ठंडा हुआ मौसम

गौरतलब है कि मुंबई की तुलना में औरंगाबाद, कोल्हापुर और महाबलेश्वर सहित कई जिलों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी कम है। आपको बता दें कि उत्तर भारत में ठंड और शीतलहर से आम लोग काफी परेशान है। यहां रिकॉर्ड तोड़ ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके चलते महाराष्ट्र सहित कई इलाकों में भी तापमान नीचे आ गया है। इससे पहले क्रिसमस के मौके पर भी शहर में न्यूनतम तापमान काफी गिर गया था। फिलहाल राज्य का मौसम कब गर्म होगा, इसको लेकर मौसम विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article