मुंबई

Mumbai Weather Update: हल्के कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, हवा की ठंडक ने हैप्पी बना दिया मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 12:34 PM IST

Mumbai Weather Update: मुंबई में बुधवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई है। मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का असर मुंबई में देखने को मिल रहा है, जिसके चलते शहर की हवा में हल्की ठंड आ गई है।

Image

मुंबई में हल्के कोहरे के साथ हुई दिन की शुरूवात (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुधवार की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई है
  • मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस
  • उत्तर भारत में बढ़ रहा ठंड का असर, मुंबई पर भी प्रभाव

Mumbai Weather Update: पूरा उत्तर भारत ठंड और शीतलहर से कांप रहा है। कई राज्यों में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। ठंड का हल्का असर मुंबई में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में ठंड के कारण मुंबई के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार को मुंबई की सुबह हल्के कोहरे के साथ हुई है। वहीं पूरे दिन हवा में भी ठंड का एहसास रहने वाला है। हालांकि मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान थोड़ा गर्म रह सकता है।

बुधवार सुबह मुंबई का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा है। उत्तर भारत में बह रही शीतलहर के कारण मुंबई में ठंडी हवा का असर दिखने लगा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में भी मुंबई के मौसम के हाल में काफी बदलाव दिखने वाला है।

न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए सबसे अच्छा मौसम

हालांकि न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए मुंबई वालों के लिए यह सबसे अच्छा मौसम है। 28 डिग्री सेल्सियस तापमान में लोग घर से बाहर निकलकर खुशनुमा मौसम का आनंद उठा सकते हैं। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में माया नगरी का तापमान बढ़ सकता है। हालांकि मौसम के गर्म होने की अभी कोई संभावना नहीं है। ऐसे में आम लोग घर से निकलकर मौसम को पूरी तरह से एन्जॉय कर सकते हैं।

इस वजह से हुई तापमान में गिरावट

आपको बता दें कि उत्तर भारत के कई राज्य और इलाके भारी ठंड की चपेट में आ गए हैं। पूरा उत्तर भारत कोहरे की चादर से ढक गया है। इसके अलावा शीतलहर का प्रकोप भी ठंड को बढ़ा रहा है। ऐसे में महाराष्ट्र के मुंबई, रायगड, अलीबाग और कोकण सहित कई इलाकों में ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है, जिसके कारण राज्य के कई इलाकों में ठंड बढ़ हुई है। वहीं ठंड की वजह से मुंबई के लोगों को धुंध का भी सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हवा की गुणवत्ता में भी काफी गिरावट देखने को मिली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article