मुंबई

Mumbai: नीचे गिरा तापमान, हल्की ठंड के साथ खुशनुमा हुआ मौसम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 03:19 PM IST

Mumbai Weather Update: मुंबई में सोमवार को एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत में गिरते तापमान के साथ मुंबई का मौसम ठंडा हो गया है। जिसके कारण शहर का मौसम आने वाले दिनों में खुशनुमा रहने वाला है। सोमवार को मुंबई का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया है।

Image

मुंबई फिर बढ़ी ठंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया गया
  • तापमान के साथ मुंबई का मौसम ठंडा हो गया
  • उत्तर भारत में गिरते तापमान ने मुंबई की ठंड बढ़ाई

Mumbai Weather Update: ठंड का कहर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल है। बहुत से राज्य ऐसे हैं जिनका तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। ऐसा ही हाल मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में गिरते तापमान का असर मुंबई में दिखने लगा है, जिसके कारण शहर में ठंड ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। नए साल पर मुंबई का तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। सोमवार को मुंबई का तापमान सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज किया है।

मुंबई में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं कोलाबा में रात का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और दिन में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते मुंबई के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखा जाएगा।

रात के तापमान के नीचे आने की संभावना

मुंबई के मौसम विभाग ने दावा किया है कि अगले तीन-चार दिन में शहर का तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे साफ जाहिर की है कि मुंबई में यह हफ्ता खुशनुमा रहने वाला है। हालांकि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रात के तापमान के नीचे गिरने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में राज्य का तापमान और नीचे गिर सकता है, क्योंकि उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। लोगों का हर दिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा रहा है।

एक्यूआई मध्यम और खराब के बीच रहेगा

अब आने वाले दिनों में उत्तर भारत के अंदर घने कोहरे के साथ शीतलहर बहने लगेगी, जिसके कारण भी तापमान नीचे गिरेगा। इसका असर महाराष्ट्र के मौसम में भी देखने को मिलेगा। बात करें मुंबई की हवा की तो यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अपने मध्यम स्तर 186 पर रहा है। हालांकि 31 दिसंबर को एक्यूआई 302 यानी बेहद खराब स्तर पर था। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूरी जनवरी एक्यूआई मध्यम और खराब के बीच रहने वाला है। हालांकि जनवरी के बाद मुंबई की हवा का स्तर बेहतर होने की उम्मीद है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article