मुंबई

Mumbai Weather News:सुहाने मौसम के साथ मुंबई करेगा नए साल का स्वागत, ​जनवरी तक ऐसे रहेंगे मायानगरी के हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2022, 07:36 PM IST

Mumbai Weather: मुंबई में मौसम के तापमान में गिरावट आई है। यह गिरावट पिछले दो दिनों से जारी है। आने वाले दिनों में लोगों को सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। उत्तर से चलने वाली हवाओं के चलते मुंबई में भी हल्की ठंड बढ़ सकती है। ऐसे में न्यू ईयर का स्वागत मुंबई सुहाने खुशनुमा मौसम के बीच करेगा।

Image

मुंबई में आने वाले दिनों में लोगों को होगा ठंड का एहसास

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर से बहने वाली ठंडी हवाओं का असर मुंबई में
  • सुबह के समय आने वाले दिनों में रहेगी हल्की ठंड
  • कोहरे की धुंध से हो सकता है मुंबई के लोगों का सामना

Mumbai Weather News: मुंबई में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उत्तर से बहने वाली ठंडी हवाओं का असर मुंबई में भी लोग महसूस कर रहे हैं। बीते शुक्रवार से मुंबई के तापमान में आई गिरावट से हल्की ठंड बढ़ गई है। हालांकि इस हल्की सी ठंड ने मौसम को खुशनुमा कर दिया है।

बता दें कि यह ठंड बीते दो दिनों से बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ सप्ताह के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगेगा। नए वर्ष से पूर्व मुंबई के लोगों को हल्की ठंड के मौसम का आनंद लेने का मौका मिल सकता है।

इस वजह से बढ़ी हैं मुंबई में ठंड

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई में उत्तर की तरफ से बहने वाली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। उत्तर भारत में इस वक्त ठंड का मौसम चल रहा है। पूरा उत्तर भारत घने कोहरे में घिरा हुआ नजर आ रहा है। जिसका असर कोकण क्षेत्र, अलीबाग, रायगड और मुंबई में लोग हल्की ठंड महसूस कर सकते हैं, लेकिन मुंबई में ठंड का असर नए साल तक रह सकता है। नए साल के बाद तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। लोगों को धुंध भी देखने को मिल सकती है।

इस तरह से बढ़ना शुरू होगा तापमान

आईएमडी की अधिकारी सुषमा नायर के अनुसार बीते शनिवार को मुंबई के कोलाबा में तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि सांताक्रुज में पारा गिरकर 16 डिग्री पर आ गया था। हालांकि ठंड का असर अधिक दिनों तक बरकरार नहीं रहने वाला। नए साल की शुरुआत से तापमान में फिर से इजाफा होना शुरू हो जाएगा। दक्षिण भारत, बंगाल की खाड़ी से बहने वाली हवाएं शुष्क होने के कारण नए साल में तापमान में वृद्धि होगी। बता दें कि मुंबई के लोगों ने दिसंबर के मध्य तक उमस भरे मौसम का सामना किया है। इस तरह की बढ़ती ठंड से उन्हें राहत मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article