मुंबई

Mumbai Crime News: बॉयफ्रेंड के लिए चोरी करने वाली लड़की गिरफ्तार, ऐसे आई रेलवे पुलिस की पकड़ में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 08:25 PM IST

Mumbai Railway Police: मुंबई की बोरिवली रेलवे पुलिस ने एक चोरी के मामले में जांच करते हुए एक लड़की को गिरफ्तार किया है। लड़की पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। लड़की अपने बॉयफ्रेंड को चोरी के पैसे से गिफ्ट देकर खुश करना चाहती थी। वह उससे शादी करने का प्लान भी कर रही थी।

Image

मुंबई की रेलवे पुलिस ने बॉयफ्रेंड के लिए चोरी करने वाली लड़की को किया गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में बोरिवली की रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई
  • गोवा से रेलवे पुलिस ने लड़की को किया गिरफ्तार
  • महाराष्ट्र के अलग-अलग थानों में लड़की पर दर्ज हैं कई मामले


Mumbai News: मुंबई में बोरिवली की रेलवे पुलिस ने चोरी का एक अनोखा मामला सुलझा दिया है। एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को खुश करने के लिए और शादी के प्रस्ताव के दौरान तोहफा देने के लिए यह चोरी की थी। बता दें कि, रेलवे पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया है कि, मुंबई की रेलवे पुलिस ने 35 साल की महिला को गिरफ्तार किया है।

जीआरपी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया कि, महिला अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी। उसने गोवा में बॉयफ्रेंड को इसको लेकर प्रस्ताव भी दिया था। महिला ने उसे खुश करने के लिए एक महंगा डीएसएलआर कैमरा गिफ्ट में दिया था।

ये था पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, जीआरपी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम ने बताया है कि, महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ गोवा में शादी कर बिजनेस का प्लान बना रही थी। शादी से पहले ही मुंबई की रेलवे पुलिस ने गोवा से उसे दबोच लिया। महिला ने पूर्व में भी कई ठगी और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। लेकिन इस बार आरोपी महिला के लिए एक धोखाधड़ी करना काफी महंगा पड़ गया। जीआरपी ने महिला को गोवा के एक होटल से गिरफ्तार किया है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का था प्रकरण

रेलवे पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि, आरोपी महिला ने साल 2022 में नौकरी की तलाश में भटक रही एक महिला को ठग लिया था। महिला ने महिला को मालाड रेलवे स्टेशन मिलने के लिए बुलाया था। उसने महिला से कहा कि, वह उसे काम दिला सकती है, लेकिन उसके पहले एक कैमरे की आवश्यकता होगी। महिला नौकरी पाने के लिए एक महंगी कंपनी का कैमेरा लेकर आई, जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये थी। महिला ने आरोपी महिला को कैमरा दे दिया जिसके बाद आरोपी महिला लापता हो गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत बोरिवली जीआरपी से की थी। बता दें कि, आरोपी महिला पर महाराष्ट्र के अलग-अलग पुलिस स्टेशन में दर्जनों केस पहले से दर्ज हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article