मुंबई

मुंबई: मॉनसून में मौसम की अपडेट जानकारी मोबाइल फोन पर मिलेगी, SMS से किया जाएगा सतर्क

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 17, 2023, 10:03 AM IST

जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है...

Image

मॉनसून में मौसम की अपडेट जानकारी मोबाइल फोन पर

Photo : PTI

Wheathe Update on Mobile: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के निवासियों को मॉनसून के दौरान मौसम से जुड़ी अपडेट जानकारी उनके मोबाइल फोन पर मिलेगी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम की जानकारी देने के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और उसके पास ऐसी प्रणाली है जिसके जरिए मौसम से जुड़ी जानकारी उसी समय दी जा सकती है।

एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा

बयान में कहा गया कि आपात स्थिति में नागरिकों को एसएमएस के जरिए सतर्क किया जाएगा। बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने विभिन्न एजेंसियों के साथ आपदा प्रबंधन और मॉनसून से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक बैठक की। बयान के अनुसार चहल ने सभी विभागों और एजेंसियों को मॉनसून के दौरान पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय बढ़ाने को कहा है।

चार जून तक आने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी हो सकती है और इसके चार जून तक आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रूप से लगभग 7 दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में थोड़ी देरी होने की संभावना है। केरल में मानसून की शुरुआत 4 जून को 4 दिनों की मॉडल त्रुटि के साथ होने की संभावना है।

दक्षिणी राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को पहुंचा था। दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगे बढ़ना केरल के ऊपर शुरुआत से चिह्नित है और गर्म और शुष्क मौसम से बरसात के मौसम में बदलने का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। आईएमडी ने पिछले महीने कहा था कि अल नीनो की स्थिति के बावजूद भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article