मुंबई

Mumbai News: नए साल के साथ ही बढ़ेगी पनवेल वासियों की मुश्किलें, हर हफ्ते एक दिन होगी पानी की कटौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 03:01 PM IST

Mumbai News: पनवेल में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। हफ्ते में एक दिन पानी की कटौती की जाएगी। इस बात की जानकारी पनवेल सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (पीसीएमसी) ने दी है। यह पानी की कटौती गर्मी में पानी की भारी कमी न हो इसके लिए की जाती रही है।

Image

पनवेल में होगी हफ्ते में एक दिन की पानी की कटौती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आने वाले दिनों में होगी पानी की कटौती
  • पनवेल सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (पीसीएमसी) ने दी जानकारी
  • गर्मी में पानी की भारी कमी को पूरा करने के लिए कटौती

Mumbai News: आने वाले नए साल में पनवेल में रहने वाले लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। अगले साल से हफ्ते में एक दिन शहर के अंदर पानी की कटौती की जाएगी। इस बात की जानकारी पनवेल सिटी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (पीसीएमसी) ने दी है। पीसीएमसी ने नए साल से शहर में हर हफ्ते एक दिन पानी की कटौती की घोषणा की है। ऐसे में पनवेल में रहने वाले लोगों की इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि आने वाले दिनों कैसे होंगे।

हालांकि पानी की कटौती इस इलाके की एक नियमित विशेषता है, लेकिन इस साल पानी कटौती की घोषणा सामान्य से एक महीने पहले की गई है, जिससे निवासियों की चिंता बढ़ गई है। पीसीएमसी के अनुसार हफ्ते में एक दिन पानी की कटौती सोमवार से शुक्रवार के बीच रहेगी, जिसमें गंगाराम नाट्य, मंडी प्रांगण, सब्जी मंडी, पटेल मोहल्ला और थाना नाका के इलाके शामिल हैं।

इसलिए की जा रही है पानी की कटौती

शनिवार और रविवार को पानी की कटौती नहीं की जाएगी। पनवेल की रोजाना पानी की आवश्यकता 30-32 एमएलडी के बीच होती है। पीसीएमसी एमजेपी से 15 एमएलडी और एमआईडीसी से 5 एमएलडी लेती है। बाकि बचे हुए की कमी पीसीएमसी के स्वामित्व वाले देहरांग बांध से पूरी की जाती है। हालांकि, गाद जमा होने के कारण देहरांग बांध की क्षमता पिछले कुछ सालों में कम हो गई है। इससे बांध जल्दी सूख जाता है और एमजेपी और एमआईडीसी पर पीसीएमसी की निर्भरता बढ़ जाती है। इसलिए, पिछले कुछ सालों से पीसीएमसी स्थिति बिगड़ने से पहले पानी की कटौती की घोषणा करके गर्मियों में पानी की भारी कमी को कम करने के उपाय कर रही है।

इतने वक्त तक रहेगी की पानी की कटौती

पीसीएमसी ने बताया है कि पानी की यह कटौती 15 जून तक के लिए लागू होगी। यह फैसला आमतौर पर जनवरी में लिया जाता है, लेकिन इस साल यह जल्दी आ गया है। यह घोषणा एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से की गई थी। इस मामले पर पीसीएमसी आयुक्त गणेश देशमुख ने कहा है कि गर्मियों में पनवेल के निवासियों को होने वाली मुश्किलों को कम करने के लिए एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं। शहर में यह पानी की कटौती मानसून की शुरुआत तक होगी। इसके बाद पानी सामान्य तौर पर लोगों को दिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article