मुंबई

Mumbai: कोल्हापुर के इन इलाकों में मंगलवार तक नहीं होगी पानी की आपूर्ति, जानें क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 03:43 PM IST

Mumbai News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मंगलवार तक लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। शिंगणापुर मुख्य वितरण नाला और हरि ओम नगर की ओर जाने वाली वितरण पाइपलाइन में लीकेज हो गया है, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में लोगों को शनिवार से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

Image

कोल्हापुर में पानी की आपूर्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोल्हापुर शहर में मंगलवार तक लोगों को पानी की कमी
  • दो पानी वितरण पाइपलाइन में लीकेज आई
  • लोगों को शनिवार से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है


Mumbai News: महाराष्ट्र के कई शहरों और जिलों में पानी की आपूर्ति के लिए कई तरह से स्रोतों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इनमें से एक भी स्रोत में दिक्कत आ जाए तो लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। पानी की कमी के कारण लोगों को अपने सभी जरूरी काम तक रोकने पड़ जाते हैं। अब कोल्हापुर शहर में रहने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। शहर के कई इलाकों को मंगलवार तक पानी की कमी का सामना करना होगा। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी होगी।

कोल्हापुर शहर में पानी की आपूर्ति करने वाली दो बड़ी वितरण पाइपलाइनों में लीकेज हो गया है, जिनकी मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण समस्या बनी हुई है। इस बात की जानकारी केएमसी के जलापूर्ति अभियंता ने दी है। जलापूर्ति अभियंता के अनुसार वितरण पाइपलाइनों में लीकेज के कारण शनिवार से कोल्हापुर शहर के ज्यादातर हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी।

पानी की आपूर्ति मंगलवार तक बाधित

जलापूर्ति अभियंता ने यह भी बताया है कि पानी की यह आपूर्ति मंगलवार तक बाधित रहने वाली है। उन्होंने कहा है कि हरिओम नगर की ओर जाने वाली पाइपलाइन में शनिवार को अचानक से लीकेज होने लगा, जिसके कारण शनिवार को ए और बी वार्डों में पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई। वहीं रविवार को अपर्याप्त पानी उपलब्ध हुआ था। बताया जा रहा है कि पानी की यह की लीकेज शिंगणापुर मुख्य वितरण नाला और हरि ओम नगर की ओर जाने वाली वितरण पाइपलाइन में हुई है।

पाइपलाइनों की मरम्मत का काम चालू

फिलहाल पाइपलाइनों की मरम्मत का काम चालू है जिसके चलते ए, बी, ई वार्ड व अन्य आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सप्लाई कटेगी। वहीं मंगलवार को पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा। जलापूर्ति अभियंता ने कहा है कि हरि ओम नगर की ओर जाने वाली वितरण पाइपलाइन में अचानक लीकेज शुरू हो होने के बाद मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया था। जिसके कारण शहर के कई इलाकों की पानी की आपूर्ति को रोकना जरूरी है। यही कारण है जो शहर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को पानी नहीं आया। यह समस्या सोमवार और मंगलवार को भी बनी रहेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें