मुंबई

Mumbai: मार्च के आखिरी तक खत्म होगा शिरडी-सिन्नर राजमार्ग को चौड़ा करने का काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 01:36 PM IST

Mumbai News: सिन्नर-शिरडी राजमार्ग पूरा तरह से जल्द आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस चौड़ीकरण और निर्माण का काम तीन साल पहले अक्टूबर 2020 से शुरू हुआ था। जिसका काम मार्च में खत्म हो जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने दी है।

Image

सिन्नर-शिरडी राजमार्ग जल्द होगा शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सिन्नर-शिरडी राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम पूरा
  • इस साल मार्च तक पूरी तरह से बन जाएगा राजमार्ग
  • निर्माण का काम तीन साल पहले अक्टूबर 2020 से हुआ था शुरू

Mumbai News: सिन्नर से शिरडी आने और जाने वालों के लिए बहुत जल्द अच्छी खबर मिलने वाली है। सिन्नर-शिरडी राजमार्ग पूरी तरह से जल्द आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा, जिसके बाद सिन्नर से शिरडी आने-जाने में ज्यादा समय नहीं लेगा। सिन्नर से शिरडी राजमार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण का काम तीन साल पहले अक्टूबर 2020 से शुरू हुआ था, जो इस साल मार्च में पूरा हो जाएगा। इस बात की जानकारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने दी है।

एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा है कि, सिन्नर से शिरडी राजमार्ग का 51 किमी के खंड का 85 प्रतिशत काम पहले ही पूरा हो चुका था और आम लोग इसे इस्तेमाल भी कर रहे थे। बाकी का बचा हुआ काम अगले ढाई महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इस तरह सड़क मार्ग से शिरडी की यात्रा करने वाले भक्त आने वाले कुछ महीनों में एक सुगम सवारी का फायदा उठा सकते हैं।

शिरडी साईं बाबा मंदिर जाना होगा आसान

गौरतलब है कि शिरडी साईं बाबा का मंदिर पूरी दुनिया में मशहूर है। दूर-दूर से लोग उनके दर्शन करने के लिए शिरडी जाते रहते हैं। साई बाबा मंदिर में हर रोज हजारों भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। वहीं इससे पहले खराब राजमार्ग होने के कारण भक्तों को भारी जाम का सामना करना पड़ता था, लेकिन सिन्नर-शिरडी राजमार्ग के चौड़ीकरण से साईं बाबा के दर्शन करना अब आसान हो जाएगा।

हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल के आधार पर हुआ राजमार्ग चौड़ीकरण

आपको बता दें कि सिन्नर-शिरडी राजमार्ग को हाइब्रिड वार्षिकी मॉडल के आधार पर चौड़ा किया जा रहा है। चूंकि सड़क का अधिकांश काम हो चुका है, इसलिए वाहन चालक अपने वाहनों को पूरी गति से चला रहे हैं, जिसके कारण मुख्य रूप से वावी थाना क्षेत्र में दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। कई मोटर चालकों ने कहा कि सिन्नर और शिरडी के बीच यात्रा का समय, जो लगभग 70 मिनट था, अब लगभग 60 मिनट का हो गया है। मुंबई, गुजरात और देश के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु साल भर शिरडी आते हैं। इस खंड के साथ दो भक्त निवास भी परियोजना के हिस्से के रूप में बनाए जाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article