मुंबई

Mumbai News: स्कूल बैग का बोझ होगा कम, सरकारी स्कूलों में पाठ्यपुस्तक के साथ जुड़ेगा नोटबुक पेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 02:13 PM IST

Mumbai News: शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से सभी सरकारी स्कूलों में टेक्सटबुक के साथ कुछ 'नोटबुक पेज' (नियमित पेज) दिए जाएंगे और उन्हें प्रायोगिक आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार ने यह फैसला स्कूल के बच्चों के बैग का बोझ कम करने के मकसद से लिया है। यह योजना कक्षा 3 से कक्षा 10 तक की सभी टेक्सटबुकों में लागू की जाएगी।

Image

छात्रों की टेक्सटबुक में शामिल होगा 'नोटबुक पेज'

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी स्कूलों के छात्रों के बैग का बोझ होगा कम
  • अब टेक्सटबुक के साथ कुछ 'नोटबुक पेज' भी होगें मौजूद
  • योजना कक्षा 3 से कक्षा 10 तक के सभी छात्रों पर होगी लागू

Mumbai News: राज्य सरकार अपने स्कूल के बच्चों के बैग का बोझ कम करने वाली है, जिसके लिए शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से सभी सरकारी स्कूलों में टेक्सटबुक के साथ कुछ 'नोटबुक पेज' (नियमित पेज) दिए जाएंगे और उन्हें प्रायोगिक आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा स्कूली बच्चों के बैग का वजन कम करने के लिए किया जा रहा है। इस बारे में गुरुवार को एक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया गया है। यह योजना कक्षा 3 से कक्षा 10 तक की सभी टेक्सटबुकों में लागू की जाएगी, ताकि हर उम्र के बच्चे का स्कूल बैग का भार कम हो सके।

इन टेक्सटबुकों में हर एक चैप्टर के अंत में एक या दो नोटबुक पेज जुड़े रहेंगे। यह पेज छात्रों को कक्षा में महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करने के लिए मदद करेंगे। ताकि उन्हें अपने बैग में किताबे कम रखनी पड़ेंगी। इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से पिछले अक्टूबर में ही फैसला ले लिया गया था।

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मौजूद होगी टेक्सटबुक

सरकार की ओर से जारी जीआर के अनुसार, यह नई किताबें राज्य के सभी सरकारी स्कूलों, नगर निकाय की ओर से संचालित स्कूलों और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए उपलब्ध होंगी। इसके अलावा कक्षा 1 और कक्षा 2 की टेक्सटबुक भी चार भागों में तैयार की जाएंगी और इसके बाद जरूरत के मुताबिक, अभ्यास के लिए पेज शामिल होंगे। ताकि छोटे बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

कक्षा 3 से 10 तक के छात्रों को नियमित टेक्सटबुक

नई टेक्सटबुक शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए चार किश्तों में उपलब्ध होंगी। जीआर ने यह भी कहा कि, कागज की कीमत में वृद्धि से किताबों की कीमत प्रभावित होगी। इसलिए नई टेक्सटबुकों से किताबों की कीमत बढ़ेगी। निजी और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 3 से 10 तक के छात्रों को नियमित टेक्सटबुक उपलब्ध होंगी। जीआर ने कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में अगर इस योजना से लाभ मिलता है और भविष्य में ऐसी टेक्सटबुकों में खाली पन्नों को शामिल करने की मांग उठती है तो इन पन्नों को अगले शैक्षणिक वर्ष से टेक्सटबुकों में शामिल किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article