मुंबई

Mumbai News: घर नहीं अजूबा है ये! चार कमरे महाराष्ट्र तो चार कमरे हैं तेलंगाना में

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2022, 02:27 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर के महाराजगुड़ा गांव में एक अजब-गजब घर देखने को मिला है, जिसमें कुल 8 कमरे हैं। इस घर के 4 कमरे महाराष्ट्र में जबकि बाकि के 4 कमरे तेलंगाना में हैं। वहीं घर की बैठक महाराष्ट्र में है और रसोई तेलंगाना में पड़ती है। इस घर की काफी चर्चा हो रही है।

Image

महाराष्ट्र में हैरान कर देने वाला घर

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र के महाराजगुड़ा गांव में एक अजब-गजब घर
  • घर में कुल 8 कमरे
  • 4 कमरे महाराष्ट्र में जबकि बाकि के 4 कमरे तेलंगाना में

Mumbai Crime News: हम सभी की जिंदगी में घर बेहद खास जगह रखता है, जो बेघर होता है और अपनी पूरी जिंदगी कमाई एक घर बनाने में खर्च करने को तैयार रखते है। वहीं जिसके पास घर होता है वह उससे बड़ा घर बनाने का सपना भी देख रहा होता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा घर देखा जिसके कुछ कमरे एक राज्य में और कुछ कमरे दूसरे राज्य में हों? अगर नहीं तो आज हम आपको महाराष्ट्र के एक ऐसी ही घर से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसके चार कमरे महाराष्ट्र और चार कमरे तेलंगाना में फैले हुए हैं।

यह बात आपको थोड़ी हैरान और परेशान कर रही होगी, लेकिन महाराष्ट्र के चंद्रपुर के महाराजगुड़ा गांव में एक घर दो राज्यों- महाराष्ट्र और तेलंगाना में फैला हुआ है। इस घर की दोनों की राज्यों में काफी चर्चा हो रही है। इस घर के मालिक का नाम उत्तम पवार है और दोनों राज्यों में फैले अपने इस घर से उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं है।

रसोई तेलंगाना में बैठक महाराष्ट्र में

उत्तम पवार ने बताया है कि, उनके घर में कुल 12 से 13 लोग रहते हैं। इस घर में कुल 8 कमरे हैं, जिसमे से 4 कमरे उत्तम पवार के भाई के पास हैं, जो तेलंगाना वाले हिस्से में रहता है। जबकि घर के 4 महाराष्ट्र में उत्तम पवार के पास है। उन्होंने बताया है कि, 8 कमरों वाले इस घर में रसोई एक है जो कि, तेलंगाना की तरफ पड़ती है, जबकि घर की बैठक महाराष्ट्र में है। उत्तम पवार ने बताया है कि, उनका घर महाराष्ट्र-तेलंगाना बॉर्डर पर पड़ता है। साल 1969 में सीमा का सर्वेक्षण किया गया था

दोनों राज्यों के कर भरते हैं

उस वक्त सर्वेक्षण अधिकारियों ने उत्तम पवार को बताया था कि, उनके घर का एक हिस्सा महाराष्ट्र में जबकि दूसरा हिस्सा तेलंगाना में आता है। उत्तम पवार के अनुसार, उनका परिवार महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों राज्यों की ग्राम पंचायतों के लिए करों का भुगतान करते आए हैं। इतना ही नहीं उनके घर में जो वाहन है, वो दोनों राज्यों से अलग-अलग खरीदे गए हैं। इसके अलावा उत्तम पवार के घर को महाराष्ट्र और तेलंगाना दोनों सरकारों की योजनाओं का भी लाभ मिलता रहा है। इसमें भी उनके परिवार को कभी किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article