Mumbai News: मुंबई में घर, फ्लैट और फार्महाउस सहित अन्य संपत्तियों को एक एजेंट के जरिए खरीदा जाता हैं। इसके एवेज में उन्हें खरीद का एक निश्चित प्रतिशत दिया जाता है, लेकिन अब इन एजेंट को अपने इस काम को बरकरार रखने के लिए एक परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा महाराष्ट्र रेरा की ओर से ली जाएगी, जो इस परीक्षा को पास करेगा वही प्रमाणिक तौर पर एजेंट का काम कर सकेगा। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र रेरा ने एक सर्कुलर जारी करके दी है।
रेरा ने सर्कुलर में कहा है कि, रियल एस्टेट एजेंटों, राज्य में संपत्ति चाहने वालों और मालिकों के बीच मध्यस्थता कराने वालों को जल्द ही परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा और अपना काम करने के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। 1 मई, 2023 को महाराष्ट्र रेरा के संचालन के छह साल पूरे करने वाले है।
