मुंबई

Mumbai News: मुंबई में 2ए और 7 तक जल्द शुरू होगी मेट्रो, पीएम नरेंद्र मोदी इस दिन देंगे हरी झंडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 12:26 PM IST

Mumbai Metro News: जल्द मुंबई मेट्रो लाइन 2ए (अंधेरी-पश्चिम से दहिसर) और 7 (अंधेरी-पूर्व से दहिसर में गुंदावली) शुरू होने वाली है। पीएम मोदी हरी झंडी दिखा कर और सवारी कर शुरुआत करेंगे। दोनों मेट्रो परियोजनाओं (दो लाइनों) के शुरू होने से पश्चिमी उपनगरों के निवासियों को ज्यादा फायदा होगा।

Image

मेट्रो लाइन 2ए और 7 जल्द होगी शरू

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 जल्द शुरू
  • पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
  • पश्चिमी उपनगरों के निवासियों को होगा फायदा


Mumbai News: मुंबई में रहने वालों को बहुत जल्द मेट्रो की नई सौगात मिलने वाली है। जिससे न केवल यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी बल्कि सड़कों पर ट्रैफिक का भार भी कम होगा। बहुत जल्द मुंबई मेट्रो लाइन 2ए (अंधेरी-पश्चिम से दहिसर) और 7 (अंधेरी-पूर्व से दहिसर में गुंदावली) शुरू होने वाली है। इस मेट्रो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखा कर और सवारी कर शुरुआत करेंगे। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी है। उन्होंने कहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को लाइन 2ए (अंधेरी-पश्चिम से दहिसर) और 7 (अंधेरी-पूर्व से दहिसर में गुंदावली) तक मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने 11 अक्टूबर 2015 को दोनों लाइनों की नींव रखी थी।

2ए और 7 लाइनों पर काम छह साल पहले शुरू हुआ था और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले साल अप्रैल में दो लाइनों (मूल रूप से एक संयुक्त गलियारा) के एक छोटे खंड (चरण एक) पर उद्घाटन रन को हरी झंडी दिखाई थी। शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों ने गुरुवार दोपहर लाइन 7 पर गुंदावली स्टेशन का निरीक्षण किया।

दोनों लाइनों की है लंबाई 35 किमी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी 19 जनवरी को दोनों मेट्रो परियोजनाओं (दो लाइनों) को समर्पित करेंगे। दोनों लाइनों की संचयी लंबाई 35 किमी है और इससे पश्चिमी उपनगरों के निवासियों को ज्यादा फायदा होगा, जहां सड़क ट्रैफिक काफी बढ़ गया था। 19 जनवरी को मेट्रो कार्यक्रम में पीएम मोदी के नवी मुंबई में सेंट्रल पार्क और बेलापुर स्टेशन के बीच मेट्रो खंड का उद्घाटन करने के साथ सात एसटीपी (सीवेज उपचार संयंत्र) और तीन अस्पतालों की आधारशिला भी रख सकते हैं।

सड़क ट्रैफिक में 25 प्रतिशत की कमी आएगी

इस बाबत मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त के कार्यालय द्वारा रोलिंग स्टॉक, सिग्नलिंग सिस्टम, सिविल वर्क्स, लाइन 2ए और 7 के लिए ट्रैक और गति परीक्षणों की जांच को पूरा कर लिया गया है। गुरुवार को एमएमआरडीए को सुरक्षा प्रमाणपत्र मिला, जो मेट्रो सिस्टम के सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है। एमएमआरडीए को उम्मीद है कि, एक बार पूरे मार्ग के शुरू हो जाने के बाद सड़क ट्रैफिक में 25 प्रतिशत की कमी आएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article