मुंबई

Mumbai News: रविवार को पूरे दिन इस रूट पर बंद रहेगी मेट्रो, घर से निकलने से पहले लें ले पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 01:32 PM IST

Mumbai News: रविवार को मुंबई मेट्रो लाइन 2ए और 7 के बीच पूरे दिन और शाम के लिए बंद रहेगी। इस बात की जानकारी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) की ओर से दी गई है। ऐसे में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दहनुकरवाड़ी और आरे मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं बंद रहेगी।

Image

दहनुकरवाड़ी और आरे मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो बंद

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो लाइन 2ए और 7 के बीच पूरे दिन और शाम के लिए बंद
  • एमएमआरडीए की ओर से दी गई जानकारी
  • दहनुकरवाड़ी और आरे मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं बंध

Mumbai News: रविवार 8 जनवरी को मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है। इस दिन मुंबई मेट्रो ने पूरे दिन के लिए मेगा ब्लॉक करने की घोषणा की है। इस दौरान मेट्रो लाइन 2ए और 7 के बीच पूरे दिन और शाम को मेगा ब्लॉक करने वाला है। इस बात की जानकारी मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) की ओर से दी गई है। एमएमआरडीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मेगा ब्लॉक की जानकारी साझा की है।

अथॉरिटी के अनुसार, मेट्रो लाइनों के विस्तार के लिए एकीकृत सिग्नलिंग परीक्षण के मद्देनजर मेगा ब्लॉक का संचालन किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान यात्रियों के लिए सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दहनुकरवाड़ी और आरे मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेगी। ऐसे में एमएमआरडीए ने यात्रियों को समय के हिसाब से यात्रा करने की सलाह दी है और इस असुविधा के लिए खेद जताया है।

इस वजह से लगा मेगा ब्लॉक

एमएमआरडीए के अनुसार, रविवार को दहनुकरवाड़ी और आरे मेट्रो स्टेशनों के बीच दूरसंचार, सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और यात्री सूचना प्रदर्शन प्रणाली के साथ-साथ सिग्नलिंग और रोलिंग स्टॉक सहित अन्य प्रणालियों की जांच कर दुरुस्त की जाएगी। ताकि यात्रियों की सुगम यात्रा को काफी बेहतर और सुरक्षित बनाया जा सके। इस बाबत एमएमआरडीए में सीवीआर के महानगर आयुक्त श्रीनिवास ने बताया है कि, परियोजना के सभी आर्किटेक्चर प्ररूप और सिस्टम कार्य पूरे हो चुके हैं।

इस सड़क पर 15 फरवरी तक नहीं दौड़ेंगे वाहन

उन्होंने आगे कहा है कि, जल्द ही मेट्रो 2 ए और 7 का दूसरा चरण मुंबई वासियों की सेवा में होगा। जिसके लिए इस पूरे रूट का परीक्षण किया जा रहा है। वहीं मेट्रो रूट को पैदल यात्रियों के लिए एक पुल के जरिए जुड़ा जाएगा। जिसके बाद सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम देखने को मिलेगा। दूसरी ओर एमआईडीसी मेट्रो स्टेशन पर सड़क की मरम्मत और स्टील डेक हटाने के काम के कारण, एमआईडीसी अंधेरी (ई) की रोड नंबर 16 हर तरह के वाहनों के लिए 15 फरवरी तक के लिए बंद रहेगी। वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article