मुंबई

Mumbai News: करोड़ों की ज्वेलरी चुराने वाली नौकरानी को पुलिस ने पकड़ा, मरीन ड्राइव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस ने करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। आठ महीने की जांच के बाद आरोपी नौकरानी को कल्याण से गिरफ्तार किया गया। उसने एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से 1,437 ग्राम ज्वेलरी और नकदी चोरी की थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 3.56 करोड़ रुपये है।

mumbai theft news

बरामद ज्वेलरी के साथ पुलिस

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस ने करोड़ों रुपये की ज्वेलरी चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आठ महीने की लंबी जांच के बाद आरोपी नौकरानी अर्चना सुनील साल्वी (44) को कल्याण से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने एक 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर से ज्वेलरी चोरी की थी, जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 56 हजार रुपये बताई जा रही है।

कैसे हुई थी चोरी

बुज़ुर्ग महिला के घर देखभाल के लिए कुछ महीनों के लिए आई नौकरानी ने अलमारी से ज्वेलरी और नकदी चुरा ली। महिला के बेटे और बहू दुबई में रहते हैं और वह घर पर अकेली थीं। 27 जुलाई को चोरी का पता चला, जब घर से 1,437 ग्राम ज्वेलरी गायब पाई गई। DCP प्रवीण मुंडे (जोन 1) ने बताया कि मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में BNS 306 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 1,249 ग्राम ज्वेलरी बरामद की, जिसमें 100 ज्वेलरी सेट शामिल हैं। बरामद ज्वेलरी की कीमत 1 करोड़ 27 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच और गिरफ्तारी

यह केस बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि शुरुआती दौर में कोई ठोस सबूत नहीं मिल रहे थे। शिकायतकर्ता की बेटी और चार अन्य संदिग्धों से पूछताछ की गई, जिसके बाद अर्चना साल्वी का नाम सामने आया। पुलिस ने कल्याण से उसे गिरफ्तार कर लिया।

आगे की जांच

पुलिस का कहना है कि चोरी लालच के कारण की गई थी और आरोपी टेम्पररी काम के लिए घर पर आई थी। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि क्या इस अपराध में और लोग शामिल थे। आरोपी को सुगंधा नाम की एक अन्य नौकरानी की जानकारी से काम पर रखा गया था।

अतुल सिंह
अतुल सिंह author

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now ... और देखें

End of Article